फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students raised questions on pharmacy operation, uproar

बीएचयू छात्रों ने फार्मेसी संचालन पर उठाए सवाल, हंगामा

Wed, 20 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
BHU students raised questions on pharmacy operation, uproar
बीएचयू अस्पताल में उमंग फार्मेसी संचालन में गड़बड़ी को लेकर बुधवार को छात्रों ने सवाल उठाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय कार्यालय पर कुलपति से शिकायत करने पहुंचे छात्रों को अंदर जाने से रोका गया तो उन्होंने हंगामा किया। इस दौरान उनकी सुरक्षा अधिकारी से नोकझोंक भी हुई। शाम को लंका थाने पहुंचकर छात्रों ने सुरक्षा अधिकारी पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे केंद्रीय कार्यालय पर नाराज छात्रों ने ज्ञापन सौंपा। सुरक्षा अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत प्रभारी चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनय पांडेय से की। एक बैठक में डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला, काशी विद्यापीठ के पूर्व महामंत्री ऋषभ पांडेय ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। छात्रों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर उमंग फार्मेसी संचालन में गड़बड़ी की जांच कराने की मांग का निर्णय लिया। शोध छात्र मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कि इस तरह की गड़बड़ी से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हुई है। जब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान वैभव तिवारी, उत्कर्ष द्विवेदी, आशीर्वाद दुबे, पतंजलि पांडेय, दुष्यंत चंद्रवंशी, दिनेश मिश्रा, सुशील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीएचयू में छात्रों के दो गुटों में मारपीट
वाराणसी। बीएचयू परिसर में कला संकाय के पास एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार शाम को छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कुछ लोगों को हल्की चोट भी आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना से नाराज एक गुट के छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचकर शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद लंका थाने में तहरीर भी दी। हालांकि अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed