फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: BHU Students Protested Over NEET UG Exam Result 2024 Controversy

BHU: नीट यूजी परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन ने शांत कराया मामला

Sat, 08 Jun 2024 01:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Jun 2024 01:11 PM IST
सार

NEET-UG 2024 Results Controversy : बीएचयू के सिंह द्वार पर शनिवार की सुबह कुछ छात्रों ने नीट यूजी परीक्षा परिणाम को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
Varanasi News: BHU Students Protested Over NEET UG Exam Result 2024 Controversy
बीएचयू के छात्रों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों का गुस्सा शनिवार की सुबह फूट गया। बीएचयू के सिंह द्वार पर हाथ में बैनर पोस्टर लेकर छात्रों ने  जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि नीट यूजी परीक्षा परिणाम को निरस्त किया जाए। छात्रों ने करीब एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझा- बूझाकर मामले को शांत कर सभी को वापस भेजा। 

विज्ञापन


छात्र कृतिक राज ने बताया कि नीट यूजी परीक्षा 2024 में इस वर्ष करीब 24 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से करीब 13 लाख छात्र पास हुए। वहीं ऐसा पहली बार हुआ जब एक साथ 67 छात्रों को रैंक 1 हासिल हुई हो। एक ही सेंटर से 8 छात्रों को 720 में से 720 नंबर हासिल हुए। उन्होंने कहा कि एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा के स्कोर के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलता है। इसलिए छात्र इस परीक्षा में अव्वल होने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले यानी चार जून को नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। नतीजे सामने आने के बाद से काफी छात्र नाराज दिख रहे हैं। इसके साथ ही छात्रों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुस्सा फूट रहा है। वे नीट रिजल्ट पर गुस्सा जता रहे हैं और अपने पोस्ट में एनटीए को टैग कर धांधली का आरोप लगा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि इस बार की नीट यूजी परीक्षा में कई गड़बडियां हुई हैं। वहीं मामले को लेकर एक्स पर 'नीट परीक्षा रद्द करो' के हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed