{"_id":"63da978df4896004876f5caa","slug":"bhu-students-divided-over-conduct-of-phd-classes-one-group-locked-and-other-group-sat-on-dharna-2023-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU: पीएचडी कक्षाओं के संचालन पर छात्र दो फाड़, एक गुट ने जड़ा ताला तो धरने पर बैठा दूसरा गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: पीएचडी कक्षाओं के संचालन पर छात्र दो फाड़, एक गुट ने जड़ा ताला तो धरने पर बैठा दूसरा गुट
Wed, 01 Feb 2023 10:17 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 01 Feb 2023 10:17 PM IST
सार
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के हिंदी विभाग में छात्र पीएचडी कक्षाओं के संचालन पर दो फाड़ हो गए। छात्रों ने जब कक्षाओं पर ताला जड़ दिया तो इसके विरोध में दूसरे गुट ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बीएचयू में धरने पर बैठे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के हिंदी विभाग में छात्र पीएचडी कक्षाओं के संचालन पर दो फाड़ हो गए। छात्रों ने जब कक्षाओं पर ताला जड़ दिया तो इसके विरोध में दूसरे गुट ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद छात्रों का धरना समाप्त हुआ। हालांकि परिसर में हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन
हिंदी विभाग में बुधवार को छात्रों का गुट पीएचडी की कक्षाओं को बंद कराने की मांग को लेकर तालाबंदी कर दी। दूसरे गुट ने पीएचडी की कक्षाओं को चलाने और ताला खोलने की मांग शुरू कर दी। एक छात्र परिसर में धरने पर बैठा तो दूसरा गुट सड़क जाम करके धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर प्राक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। दोनों गुटों की बातें सुनने के बाद उनकी मांगों से अधिकारियों को अवगत कराया गया। एक गुट के छात्र पहले से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट को लेकर आंदोलित हैं। दूसरे गुट का कहना था कि अपनी मांग के समर्थन में आंदोलन करें, लेकिन कक्षाएं बंद न कराई जाएं।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने विभाग के अंदर धरने पर बैठे छात्रों को बलपूर्वक उठा लिया। सड़क पर बैठे छात्रों को अंदर जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इसके बाद एक गुट के छात्रों के समर्थन में छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड पहुंचे और छात्रनेताओं को छोड़ने की मांग करने लगे।