{"_id":"61212bc477f3a24eb958019d","slug":"bhu-student-suspended-for-selling-remdesivir-all-facilities-withdrawn-by-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू : रेमडेसिविर बेचने का आरोपी छात्र निलंबित, विवि ने वापस ली सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू : रेमडेसिविर बेचने का आरोपी छात्र निलंबित, विवि ने वापस ली सभी सुविधाएं
Sat, 21 Aug 2021 10:08 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:08 PM IST
सार
कला संकाय में विदेशी भाषा विभाग में स्पेनिश में डिप्लोमा कर रहे छात्र सुनील कुमार पटेल पर पुलिस ने 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
BHU Varanasi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर इंजेक्शन को बेचने के आरोप में बीएचयू के छात्र को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। साथ ही उसे छात्रावास सहित विश्वविद्यालय की सभी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। कला संकाय में विदेशी भाषा विभाग में स्पेनिश में डिप्लोमा कर रहे छात्र सुनील कुमार पटेल पर पुलिस ने 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
कोरोना काल में भर्ती मरीजों के साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वालों को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाई जा रही थी। जरूरत के हिसाब से कई जगहों पर मरीजों को समय से इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में परिजन भी अस्पताल से लेकर अधिकारियों के कार्यालयों तक के चक्कर लगा रहे थे। इस बीच सुनील पर रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने का आरोप लगाकर प्रयागराज के वामपुर मंडा निवासी अनुज कुमार तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन