फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student shiv death case 8 policemen of Varanasi were booked for culpable homicide murder

BHU छात्र की मौत का मामला: वाराणसी के 8 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा, लंका थाने से हुआ था गायब

Fri, 19 Aug 2022 07:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 19 Aug 2022 07:54 PM IST
सार

बीएचयू के लापता छात्र शिव कुमार त्रिवेदी की मौत के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीसीआईडी ने वाराणसी के लंका थाने के 8 पुलिसकर्मियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
BHU student shiv death case 8 policemen of Varanasi were booked for culpable homicide murder
बीएचयू के छात्र शिव कुमार त्रिवेदी का मामला एक बार फिर से चर्चा में आया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब ढाई साल पहले वाराणसी के लंका थाने से बीएचयू छात्र के गायब होने, उसकी मौत के मामले में आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर श्यामदास वर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इसमें तत्कालीन लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी, दरोगा प्रद्युम्न मणि त्रिपाठी, दरोगा कुंवर सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत मिश्रा, कांस्टेबल ओम कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह व विजय कुमार यादव और होमगार्ड संतोष कुमार का नाम बतौर आरोपी शामिल है। 

विज्ञापन

13 फरवरी 2020 को लंका थाने से हुआ था गायब

इंस्पेक्टर श्यामदास वर्मा की तहरीर के अनुसार मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बरगड़ी गांव निवासी शिव कुमार त्रिवेदी बीएचयू विज्ञान संस्थान में बीएससी का छात्र था। छित्तूपुर में वह किराए पर कमरा लेकर रहता था। 13 फरवरी 2020 की रात बीएचयू स्थित खेल मैदान पर उसके गुमसुम बैठनेे की सूचना किसी ने पुलिस को दी थी। इसके बाद लंका पुलिस उठाकर थाने ले गई। इसके बाद से वह लापता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच 15 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी। शिवकुमार के पिता ने पहले अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने कई बार पुलिस अधिकारियों को तलब कर जानकारी भी मांगी। प्राथमिक जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। 

अब जगी न्याय की आस

बीएचयू में बीएससी के छात्र शिव कुमार त्रिवेदी की मौत के मामले में कार्रवाई होने में करीब डेढ़ साल बीत गए। शिवकुमार के पिता प्रदीप कुमार भी न्याय के लिए थाने का चक्कर लगाते रहे, वहीं बीएचयू के छात्रों ने भी आवाज उठाई। अब 8 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद शिव के पिता के साथ ही आंदोलनरत छात्राें में न्याय की आस जगी है। 

छित्तूपुर स्थित एक लॉज में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करने वाले छात्र शिवकुमार त्रिवेदी के लापता होने के बाद छात्रों ने भी दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए आंदोलन किया था। अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इस पर हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीसीआईडी ने जांच शुरू की। इधर शिव के पिता सीबीसीआईडी अफसरों के साथ रामनगर थाने में पहुंचे। यहां 15 फरवरी 2020 को यमुना पोखरी में शव मिलने की जानकारी मिली। जब डीएनए रिपोर्ट आई तो शिव की मौत की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed