{"_id":"5f4cd2a38ebc3e3d1769acf9","slug":"bhu-student-raises-special-course-fees-for-waived-meet-vc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में स्पेशल कोर्स की फीस माफ करने का उठाया मुद्दा, कुलपति आवास पहुंचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में स्पेशल कोर्स की फीस माफ करने का उठाया मुद्दा, कुलपति आवास पहुंचे छात्र
Mon, 31 Aug 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 31 Aug 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
कुलपति आवास पर छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में चलने वाले स्पेशल कोर्स की फीस माफ करने का मुद्दा छात्रों ने उठाया है। सोमवार को कुलपति आवास पहुंचकर ज्ञापन देकर छात्र हित मे फीस माफ करने की मांग की।
विज्ञापन
बीएचयू मुख्य परिसर के साथ ही बरकछा कैंपस में स्पेशल कोर्स चलाया जाता है। इसमें 50 हजार से लेकर एक लाख तक फीस है। छात्रों की मांग है कि कोरोना काल में जबकि अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे में अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
छात्र हित में विश्वविद्यालय की ओर से स्पेशल कोर्स की फीस माफ करना बहुत जरूरी है। छात्रों ने इसकी कॉपी छात्र अधिष्ठाता, राजीव गांधी दक्षिण परिसर बरकच्छा के प्रोफेसर इंचार्ज और कुलसचिव को सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos
साथ ही छात्रों का कहना है कि अगर जल्द ही कोई कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान सत्यवीर सिंह, इष्टदेव, अखिलेश,पुनीत, अविनाश आदि लोग मौजूद रहे।