BHU: दृष्टिबाधित छात्रा से छेड़खानी के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना जारी, एक छात्र की बिगड़ी तबीयत
बीएचयू परिसर में दृष्टिबाधित छात्रा से छेड़खानी के मामले में आरोपी को जमानत मिलने से परिसर का माहौल गर्म है। बीते तीन दिन से छात्र-छात्राएं कुलपति आवास के सामने धरना दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में दृष्टिबाधित छात्रा से छेड़खानी के मामले में आरोपी को जमानत मिलने से परिसर का माहौल गर्म है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार शाम से छात्र-छात्राएं कुलपति आवास के सामने धरना दे रहे हैं। शनिवार रात धरने के दौरान एक दृष्टिबाधित छात्र की तबीयत बिगड़ गई। अलसुबह उसे सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि ठंड लगने की वजह से उसे पेट में दर्द हुआ और तबियत बिगड़ गई। दृष्टिबाधित छात्रा से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल में भेज दिया था। मगर, अगले ही दिन उसे बेल मिल गई। इसी को लेकर छात्रों में गुस्सा है। बीते तीन दिन से धरना जारी है।
आंदोलनकारी छात्र आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने, उसे दोबारा गिरफ्तार करने और बीएचयू परिसर में सुरक्षा इंतजाम सख्त करने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अड़े रहे। छात्रों का कहना है कि आरोपी बीएचयू के ही किसी पूर्व डीन का बेटा है। इसलिए उसे बचाया जा रहा है।
आरोप- पुलिस ने नहीं लगाई गंभीर धाराएं
बता दें 25 जनवरी की शाम बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने दृष्टिबाधित ने दिव्यांग छात्रा से छेड़खानी की थी। पीड़ित छात्रा स्नातक प्रथम वर्ष में है। छेड़खानी के आरोप में विश्वनाथ पुरी कालोनी निवासी असीम कुमार राय को गिरफ्तार किया गया था। अगले ही दिन उसे जमानत मिल गई। छात्रों का कहना है कि आरोपी पर गंभीर धाराएं लगाने के बजाय हल्की-फुल्की धाराएं लगाईं गईं। जबकि, छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी।