फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu student molesting

बीएचयू में एमएससी की छात्रा से छेड़खानी

Thu, 04 Jul 2019 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
bhu student molesting
वाराणसी। बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय में बुधवार को एमएससी अंतिम वर्ष की छात्रा से एक युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने से एक दिन पहले हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। चीफ प्रॉक्टर से शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने सीसीटीवी फुटेज देखी और कार्रवाई के लिए शिकायत लंका एसओ के पास भेजी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एमएससी (टेक) की छात्रा सुबह करीब 11 बजे मधुबन तिराहे से अपने विभाग की ओर जा रही थी। इसी बीच एक युवक ने उससे मंच कला संकाय का पता पूछा। छात्र ने पता बताया तो युवक ने अंदर तक साथ चलने का आग्रह किया। अंदर जाने पर युवक ने छात्रा से अभद्रता की। छात्रा का आरोप है कि उसने विरोध किया तो युवक ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह वह जान बचाकर भागी तो युवक भी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर से की गई शिकायत के अनुसार, युवक ने छात्रा को अपना नाम बिहार निवासी वैभव तिवारी बताया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने संकाय प्रमुख के कमरे में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी, उसमें पूर्वाह्न 11.19 बजे युवक और छात्रा मंच कला संकाय के अंदर जाते नजर आ रहे हैं। उधर, छेड़खानी की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले छेड़खानी के बाद हुआ था बवाल
बीएचयू कैंपस में दो साल पहले दृश्य कला संकाय की छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद बवाल हुआ था। 30 घंटे तक छात्राओं ने धरना दिया था। लाठीचार्ज और आगजनी भी हुई थी। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर को इस्तीफा देना पड़ा था और तत्कालीन कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी को छुट्टी पर जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed