फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student molestation police case action under several sections including SC ST Act

BHU: छात्र से कुकर्म के प्रयास के मामले में पुलिस का एक्शन, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Apr 2024 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 01 Apr 2024 03:01 PM IST
सार

बीएचयू के छात्र से कुकर्म का प्रयास करने वालों के खिलाफ मकदमे की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एमपीएमआईआर के छात्र व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
BHU student molestation police case action under several sections including SC ST Act
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के मास्टर ऑफ पर्सनेल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशंस (एमपीएमआईआर) के छात्र आशुतोष सिंह सिसौदिया और एक अज्ञात के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट सहित अन्य आरोपों और एससी-एसटी एक्ट के तहत लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह है मामला
बीएचयू के राजाराम हॉस्टल में रहने वाले एमए (समाजशास्त्र) फाइनल ईयर के छात्र ने एमपीएमआईआर के छात्र पर अप्राकृतिक दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। छात्र की शिकायत पर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने कानूनी कार्रवाई के लिए उसका प्रार्थना पत्र लंका थाने भेजा। जिसके बाद पुलिस प्रकरण की जांच कर मुकदमे की कार्रवाई की है। छात्र ने कहा था कि अगर प्रभावी तरीके से कार्रवाई नहीं हुई तो वह बीएचयू कैंपस छोड़ देगा।
विज्ञापन


पुलिस बोली
इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर के आधार पर प्रारंभिक जांच कर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed