फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student did country first research for handball players trial will done on 300 people

UP News: बीएचयू की छात्रा ने हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए किया देश का पहला शोध, 300 लोगों पर होगा ट्रायल

Thu, 18 Jul 2024 04:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 04:08 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रो. अखिल मेहरोत्रा ने बताया कि छात्रा ने तीन प्रकार का चयन माॅडल बनाया है। इस टेस्ट से पास होकर बेहतर खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन
BHU student did country first research for handball players trial will done on 300 people
बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग की शोध छात्रा साक्षी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग की शोध छात्रा साक्षी सिंह ने हैंडबॉल टीम चयन के लिए टेस्ट मॉडल बनाया है। इसमें खिलाड़ियों की स्पीड और एक्यूरेसी को आधार बनाया गया है। इसके परीक्षण के लिए देशभर के 300 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। मॉडल के सफल होने पर इसे भारत में हैंडबॉल टीम के चयन का आधार बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन


अबतक खिलाड़ियों के हैंडबॉल टीम में चयन के लिए सर्वमान्य टेस्ट मॉडल नहीं है। खेल विशेषज्ञों और संघों की इस समस्या का समाधान बीएचयू की छात्रा ने निकाला है।
विज्ञापन


मऊ निवासी शोध छात्रा साक्षी ने बताया कि फ्रांस के हॉवर्ड विश्वविद्यालय के प्रो. कॉनिस ने वर्ष 1949 में कॉनिस हैंडबॉल टेस्ट माॅडल बनाया था। खेल में कई बदलाव हुए लेकिन चयन माॅडल पुराना ही है। खेल की बेहतरी के लिए नए माॅडल की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा टेस्ट
टेस्ट में खेल मैदान की नौ और छह मीटर की दो लाइनों को पैमाना बनाया गया है। खिलाड़ी को इन लाइनों के पांच अलग-अलग एंगल पर रखी बॉल को एक मिनट में गोल पोस्ट में शूट करना होगा। अलग-अलग एंगल से स्कोर करने के अंक दिए जाएंगे। इसमें खिलाड़ी को दो टेस्ट देने होंगे। एक स्पीड और दूसरा गोल करने के एंगल की एक्यूरेसी। सेंटर लाइन से लेकर काॅर्नर तक की मार्किंग की गई है। इससे आउटर प्लेयर और इनर प्लेयर के शूटिंग का हुनर परखा जाएगा।

गंगापुर परिसर में बनाए गए 10 सहायक कुलानुशासक
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर 10 सहायक कुलानुशासक बनाए गए। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि प्रभारी, गंगापुर परिसर की संस्तुति पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के आदेशानुसार छात्र-छात्राओं में अनुशासन बनाए रखने के लिए 10 सदस्यों को असिस्टेंट चीफ प्रॉक्टर बनाकर कुलानुशासक मंडल से संबद्ध किया गया है। 

इसमें डॉ. बेबी चौरसिया (मनोविज्ञान), डॉ. रमेश मिश्रा (वाणिज्य), डॉ. अविनाश कुमार सिंह (राजनीति विज्ञान), डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव (गृह विज्ञान) डॉ. राम प्रकाश सिंह यादव (राजनीति विज्ञान), डॉ. पुरुषोत्तम लाल विजय (समाजशास्त्र), डॉ. सर्वेश कुमार मिश्रा (इतिहास), डॉ. सुनीता कुशवाहा (नेचुरोपैथी एवं योगा), सुमित घोष (ललितकला) और राजेश कुमार (वाणिज्य) को सहायक कुलानुशासक की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed