फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU resident doctor infected from swine flu

बीएचयू के रेजीडेंट डॉक्टर को स्वाइन फ्लू

Sun, 01 Mar 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Updated Sun, 01 Mar 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
BHU resident doctor infected from swine flu
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर तन्मय स्वाइन फ्लू के शिकार हो गए हैं। जांच में उनमें एचवन-एनवन वायरस पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। वहीं बीएचयू में स्वाइन फ्लू की दस्तक से अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


रेजीडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया गया है। उन्हें न तो मास्क दिए गए हैं और न ही अस्पताल में टेमीफ्लू दवा है। ऐसे में अस्पताल में मरीजों के बीच अधिकतर समय बिताने वाले डॉक्टर भी स्वाइन फ्लू से सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


उधर चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता का कहना है कि स्वाइन फ्लू को देखते हुए अस्पताल में पूरे इंतजाम कर दिए हैं। अलग से स्वाइन फ्लू वार्ड भी बना दिया गया है। स्वाइन फ्लू की दवाएं और टीका भी अस्पताल में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed