{"_id":"64e3c56a49e54522a10368bc","slug":"bhu-record-varanasi-news-c-20-vns1013-334212-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ट्यूमर से जूझ रही छात्रा ने 50181 राम लिख बनाई पेंटिंग, हार्वर्ड विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ट्यूमर से जूझ रही छात्रा ने 50181 राम लिख बनाई पेंटिंग, हार्वर्ड विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
Tue, 22 Aug 2023 01:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:43 AM IST
सार
बीएचयू के दृश्य कला संकाय की छात्रा प्रीति कुमारी ने 50,181 बार राम का नाम लिखकर भगवान श्रीराम और मां सीता की पेंटिंग बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ट्यूमर से जूझ रही छात्रा ने दूसरी बार हार्वर्ड विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बीएचयू के दृश्य कला संकाय की छात्रा प्रीति कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के दृश्य कला संकाय की छात्रा प्रीति कुमारी ने 50,181 बार राम का नाम लिखकर भगवान श्रीराम और मां सीता की पेंटिंग बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ट्यूमर से जूझ रही छात्रा ने दूसरी बार हार्वर्ड विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। प्रीति कुमारी ने बताया कि वो भले ही गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
विज्ञापन
बताया कि 24 बाई 28 इंच की इस पेंटिंग को उन्होंने 11 घंटे में पूरा किया। इस दौरान उनका लक्ष्य हमेशा उनके केंद्र में रहता है। उनका कहना है कि वो कठिन परिश्रम पर भरोसा करती हैं। इसी की बदौलत उन्होंने अब तक दो रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
प्रीति ने बताया कि चित्रकार पूनम राय उनकी प्रेरणास्रोत हैं। उनका कहना है कि बचपन से अब तक का सफर कठिन रहा है लेकिन इसमें उनके माता पिता का पूरा सहयोग रहा है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपनी मां सुनीता देवी और पिता दिनेश प्रसाद को दिया है।
विज्ञापन