फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PhD Admission 1103 candidates applied for three seats for interview

BHU PhD Admission: तीन सीट पर 1103 अभ्यर्थियों ने कर दिया आवेदन, 17 फरवरी से होगा इंटरव्यू

Thu, 13 Feb 2025 07:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Feb 2025 07:51 AM IST
सार

BHU PhD Admission: बीएचयू में दाखिले की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इंटरव्यू के लिए तीन सीट पर 1103 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। कई विषयों में 10 से 20 गुना ज्यादा आवेदक बैठेंगे। यहां 10 विषयों में 465 प्रवेश होंगे। 

विज्ञापन
BHU PhD Admission 1103 candidates applied for three seats for interview
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पीएचडी काउंसिलिंग की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। 17 फरवरी से शुरू हो रहे इंटरव्यू में सीटों के मुकाबले 10 से 20 गुना ज्यादा आवेदक बैठेंगे। वहीं सब लैटर्न स्टडी यानी कि सोशल इन्क्लूजन की सिर्फ तीन ही सीटों पर 1103 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भर दिया है। इसके अलावा इतिहास विषय की 43 सीटों पर 11 गुना ज्यादा करीब 500 आवेदक इंटरव्यू देंगे। समाजशास्त्र की 35 सीट, इंग्लिश में 44 सीट, हिंदी में 37 सीटों के मुकाबले भी 10-20 गुना ज्यादा अभ्यर्थी पीएचडी प्रवेश के लिए इंटरव्यू देंगे।

विज्ञापन


दूसरी ओर एलाइड के बजाय मेन विषयों वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर सबसे पहले जारी किया जा रहा है। यानी कि ऐसे आवेदक जिन्होंने सहयोगी विषयों से कई विषयों में आवेदन कर दिया था, उन्हें बाद में सीटें खाली रहने पर ही इंटरव्यू देने का मौका मिलेगा। बीएचयू के नियम में है कि सबसे पहले मेन डिसीप्लीन, फिर एंग्जप्टेड और अंत में एलाइड का नंबर आता है।

विज्ञापन

19 फरवरी को है सब लैटर्न स्टडी का इंटरव्यू

बीएचयू के सब लैटर्न स्टडी में आरईटी मोड में एक सीट और नॉन आरईटी में 2 सीटें हैं। लेकिन आरईटी मोड में एक भी आवेदन ने फॉर्म नहीं भरा गया है। जबकि आरईटी एग्जंप्टेड में कुल तीन आवेदकों ने फॉर्म भरा है। बीएचयू की ओर से इन्हें 19 फरवरी को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इनके पास कॉल लेटर भी पहुंच गया है। वहीं, इसके अलाईड विषयों वाले कुल 1100 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू नहीं होगा। 

सबसे पहले उन छात्रों का इंटरव्यू होगा, जिन्होंने सिर्फ एक ही विषय के लिए आवेदन किया है या फिर जिसका कोर विषय हो। मेन अभ्यर्थियों के प्रवेश के बाद सीटें खाली रहने पर ही एलाइड वालों को कॉल लेटर जारी होगा। सोशल इन्क्लूजन मल्टी डिस्प्लीनेरी सब्जेक्ट है, जिसमें कई विषयों को मिलाकर रिसर्च कराया जाता है। इसमें अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र विषयों से मास्टर डिग्री ले चुके सभी छात्रों ने आवेदन कर दिया था।

आरईटी मोड में नहीं मिला कोई आवेदक

सब लैटर्न स्टडी विषय से आरईटी मोड में नेट और पीएचडी के लिए योग्य अभ्यर्थियों का प्रवेश होना था, लेकिन इसमें सिर्फ जून 2024 में पीएचडी एंट्रेंस के लिए अप्लाई करने वालों को ही मौका दिया गया। ऐसे में इस विषय से पीएचडी के लिए एक भी आवेदन नहीं आ सका।

10 विषयों में होगा 465 छात्रों का होगा प्रवेश
पीएचडी में कला, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान को मिलाकर 10 ऐसे विषय हैं, जिस पर सबसे ज्यादा सीटें और आवेदकों की संख्या 10 गुना ज्यादा है। 

विज्ञापन

कोर्स की सूची नीचे देखें...

  • फिजिक्स - 76 सीट
  • केमेस्ट्री - 70 सीट
  • एजुकेशन- 52 सीट
  • इतिहास - 43 सीट
  • आर्कियोलॉजी - 43 सीट
  • मैनेजमेंट स्टडीज - 38 सीट
  • जियोग्राफी - 38 सीट
  • हिंदी - 37 सीट
  • समाजशास्त्र - 35 सीट
  • एनेस्थियोलॉजी - 33 सीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed