फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PG merit list will be released from 29 August admission will be more than 6 thousand seats

Varanasi: बीएचयू पीजी की मेरिट लिस्ट 29 अगस्त से होगी जारी, साढ़े छह हजार सीटों पर होंगे दाखिले

Sat, 26 Aug 2023 11:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Aug 2023 11:25 PM IST
सार

बीएचयू में पीजी में दाखिले के लिए छात्रों का इंतजार जल्द ही समाप्त होगा। 29 अगस्त से पीजी की मेरिट लिस्ट जारी होगी। सबसे पहले दिव्यांग उसके बाद अन्य अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
BHU PG merit list will be released from 29 August admission will be more than 6 thousand seats
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पीजी में दाखिले के लिए छात्रों का इंतजार जल्द ही समाप्त होगा। 29 अगस्त से पीजी की मेरिट लिस्ट जारी होगी। सबसे पहले दिव्यांग उसके बाद अन्य अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पांच हजार छात्रों के आवेदन की गड़बड़ियों को विश्वविद्यालय ने दूर कर लिया है। पीजी में लगभग साढ़े छह हजार सीटों पर दाखिले होंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश रमन ने बताया कि पीजी में दाखिले के लिए मिले आंकड़ों में छात्रों ने कई गड़बड़ियां की थीं। दो हजार अभ्यर्थियों ने एनटीए का अंक गलत भरा था। इन सभी अभ्यर्थियों को मेल कर एनटीए का नंबर भरने को कहा गया।
विज्ञापन


जांच हुई तो पता चला कि तीन हजार अभ्यर्थियों ने वरीयता नहीं भरी थी। इसके बाद मेल के जरिए सूचना देकर दो दिन का मौका दिया गया। अब मेरिट लिस्ट तैयार हो चुकी है। कई पाठ्यक्रमों में ग्रुप डिस्कशन आठ से 10 सितंबर तक होगा। फिर परिणाम जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में मिलेगा भाषाई समस्याओं का समाधान

जेएनयू में भारतीय भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुधीर प्रताप सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति में भाषाई समस्याओं का समाधान मिलेगा। इसमें भारतीय भाषाओं के सामंजस्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बातें उन्होंने बीएचयू के भोजपुरी अध्ययन केंद्र में शनिवार को व्याख्यान में कहीं। नई शिक्षा नीति और हिंदी विषय पर व्याख्यान में प्रो. सुधीर ने कहा कि नई शिक्षा नीति एक दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इसमें भाषा संबंधी समस्याओं को छोड़ने के बजाय समाधान ढूंढने पर जोर दिया गया है।

केंद्र के समन्वयक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय समाज और संस्कृति में चल रही विभिन्न बहसों का एक संघनित रूप है। संचालन शोध छात्र अक्षत पांडेय, स्वागत आर्यपुत्र दीपक और धन्यवाद अमित कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रो. प्रभाकर सिंह, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. प्रभात कुमार मिश्र, डॉ. ऋषि शर्मा, डॉ. महेंद्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed