{"_id":"635cd72738b546696e7a248d","slug":"bhu-news-three-days-orientation-program-started-at-iit-bhu-students-showed-great-enthusiasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU News: आईआईटी बीएचयू में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू, छात्रों में दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU News: आईआईटी बीएचयू में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू, छात्रों में दिखा गजब का उत्साह
Sat, 29 Oct 2022 01:03 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:03 PM IST
सार
स्वतंत्रता भवन में 28 से 30 अक्टूबर तक चलने वाले ओरियंटेशन/ इंडक्शन प्रोग्राम के पहले दिन बीटेक में दाखिला लेने वाले 16 सौ छात्र-छात्रा संस्थान पहुंचे।
विज्ञापन
iit bhu
- फोटो : twitter
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में दाखिला लेने वाले नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को शुक्रवार को संस्थान की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें संस्थान में चलने वाले कोर्स, शोध कार्यों के साथ ही उपलब्धियों के साथ ही चल रही योजनाओं के बारे में बताया गया।
स्वतंत्रता भवन में 28 से 30 अक्टूबर तक चलने वाले ओरियंटेशन/ इंडक्शन प्रोग्राम के पहले दिन बीटेक में दाखिला लेने वाले 16 सौ छात्र-छात्रा संस्थान पहुंचे। डीन एकेडमिक प्रो. एसबी द्विवेदी ने बताया कि देश के विभिन्न स्थानों से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान की स्थापना के उद्देश्यों, यहां संकाय और विभागवार उपलब्धियों की जानकारी दी गई। साथ ही संकाय और विभागों में होने वाले शोध, योजनाओं से भी अवगत कराया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपना परिचय और आईआईटी बीएचयू में दाखिला लेने के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। प्रो. द्विवेदी ने बताया कि 30 अक्टूबर तक अलग अलग व्याख्यान भी होंगे।