फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Newly appointed Vice Chancellor SK jain r eturned without taking charge while stayed in campus for six days

चर्चा में: बिना कार्यभार ग्रहण किए लौट गए बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति, विश्वविद्यालय में छह दिन रहे

Wed, 15 Dec 2021 11:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Dec 2021 11:44 PM IST
सार

बीएचयू में आने के छह दिन बाद भी नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने पद का कार्यभार नहीं ग्रहण किया।  बुधवार रात वो गांधीनगर लौट गए। इसे लेकर बीएचयू  परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन
BHU Newly appointed Vice Chancellor SK jain r eturned without taking charge while  stayed in campus  for six days
बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. एसके जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन विश्वविद्यालय में छह दिन रहे और बिना कार्यभार ग्रहण किए 15 दिसंबर की रात बाबतपुर एयरपोर्ट से गांधीनगर लौट गए। इन छह दिनों में उन्होंने महिला महाविद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात की। परिसर को दो हॉस्टलों में गए।

विज्ञापन


सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर, सेंट्रल हिंदू स्कूल का दौरा करने के बाद एलडी गेस्ट हाउस में संकाय प्रमुख, निदेशकों, अधिकारियों, शिक्षकों संग बैठक भी की। केंद्रीय कार्यालय में इंस्टीट्यूट आफ एमिनेंस के सदस्यों के साथ भी बैठक की। वह काशी के घाटों पर भी गए।
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट से बुधवार रात 10 बजे की फ्लाइट से वापस चले गए। विश्वविद्यालय के प्रभारी वीसी के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अब प्रो. सुधीर जैन कार्यभार ग्रहण करने कब आएंगे, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्ति के 28 दिन बाद विश्वविद्यालय पहुंचे थे
आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जैन को शिक्षा मंत्रालय ने 13 नवंबर को बीएचयू का कुलपति नियुक्त किया था। इसके बाद से लोग उनके कार्यभार ग्रहण करने का इंतजार कर रहे थे। नियुक्ति के 28 दिन बाद वह विश्वविद्यालय पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed