फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU MSC student got sit-down meeting In front of warden and teachers

BHU Campus: वार्डेन और शिक्षकों के सामने एमएससी के छात्र से कराई उठक-बैठक, कुलपति ने लिया संज्ञान

Thu, 01 Jun 2023 11:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 11:33 PM IST
सार

बीएचयू के डालमिया हॉस्टल में वार्डेन और शिक्षक द्वारा छात्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। हाॅस्टल खाली कराने के चक्कर में शिक्षकों ने एमएससी के छात्र को उठक-बैठक करा दी। घटना का पूरा वीडियो हॉस्टल के वार्डेन रूम के सीसी कैमरे में कैद है।

विज्ञापन
BHU MSC student got sit-down meeting  In front of warden and teachers
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के डालमिया हॉस्टल में वार्डेन और शिक्षक द्वारा छात्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। हाॅस्टल खाली कराने के चक्कर में शिक्षकों ने एमएससी के छात्र को उठक-बैठक करा दी, जिससे छात्र अवसाद में आ गया।

विज्ञापन


मामला कुलपति के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना का पूरा वीडियो हॉस्टल के वार्डेन रूम के सीसी कैमरे में कैद है। डालमिया हाॅस्टल में रहने वाले विज्ञान संस्थान के छात्रों को तीन दिन पहले दोपहर में दो बजे अध्यापक व एडमिन वार्डेन ने हाॅस्टल के व्हाट्सएप समूह पर संदेश भेजकर शाम चार बजे तक कमरा खाली करने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन

छात्र का विरोध करना एडमिन वार्डेन को अच्छा नहीं लगा

एमएससी के छात्र ने कमरा खाली करने के लिए दो घंटे के समय को कम बताया। छात्रों का कहना था कि दो दिन पहले जारी आदेश में तो समर वेकेशन के दौरान कमरा खाली करने का निर्देश दिया गया था तो अब इतने कम समय में वह कमरा कैसे खाली कर सकते हैं। छात्र का विरोध करना एडमिन वार्डेन को अच्छा नहीं लगा और उसे वार्डेन कार्यालय में तलब किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रिटायर्ड पोस्टमास्टर की स्कूटी से एक लाख रुपये ले भागे, दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

वार्डेन कार्यालय में ही छात्र पर मानसिक दबाव बनाकर उठक-बैठक कराई गई और घरवालों से भी शिकायत करने की चेतावनी दी गई। अचानक हुई घटना से छात्र अवसाद में आ गया और रात भर रोता रहा। इसके बाद वह कमरा खाली करके अपने घर चला गया।

किसी ने इसकी शिकायत कुलपति से कर दी। कुलपति ने विज्ञान संकाय के डीन से इस मामले में जवाब मांगा है और मामले की जांच शुरू हो गई है। डालमिया हास्टल के एडमिन वार्डेन प्रो. अंचल श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed