फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU MCH wing False ceiling fell down on very next day of inauguration by pm narendra modi during varanasi visit

बीएचयूः उद्घाटन के अगले ही दिन गिरी एमसीएच विंग की फॉल्स सीलिंग, मचा हड़कंप

Sat, 17 Jul 2021 01:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jul 2021 01:07 AM IST
सार

 बीएचयू एमएस ऑफिस के ठीक बगल में 45.50 करोड़ रुपये की लागत से बने पांच मंजिला एमसीएच विंग में गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों का इलाज होगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को किया था। 

विज्ञापन
BHU MCH wing False ceiling fell down on very next day of inauguration by pm narendra modi during varanasi visit
बीएचयू एमसीएच विंग की फॉल्स सीलिंग गिरी, - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में जिस एमसीएच  (मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य)  विंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को किया था, शुक्रवार को उसकी फॉल्स सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि आसपास कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन मजदूरों को लगाया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान लगाए गए सामानों को हटाते समय सीलिंग गिरी है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि फॉल्स सीलिंग को ठीक कराया जा रहा है। बता दें कि बीएचयू अस्पताल में एमएस ऑफिस के ठीक बगल में 45. 50 करोड़ रुपये की लागत से बने पांच मंजिला एमसीएच विंग में गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों का इलाज किया जाना है।
विज्ञापन


यहां ओपीडी के साथ ही भर्ती करने की भी सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन करने के साथ ही इसका दौरा भी किया था। इधर, शुक्रवार से एमसीएच विंग की ओपीडी भी शुरू नहीं हो पाई जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही थी। कुछ लोग जहां उद्घाटन समारोह में स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ उमा पांडेय को समारोह में शामिल होने की अनुमति न मिलने से उनकी नाराजगी को भी इसकी वजह होने की चर्चा कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से शुरू होगी ओपीडी सेवा

बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो केके गुप्ता का कहना है कि एमसीएच विंग में सोमवार से ओपीडी की शुरुआत होगी। यही पर महिलाओं का पर्चा भी बनेगा। स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ उमा पांडेय के समारोह में शामिल न हो पाने और नाराजगी के सवाल पर एमएस ने बताया कि डॉ पांडेय का नाम एसपीजी के पास रहने वाली सूची में न होने की वजह से ही एसपीजी ने बाहर जाने को कहा। जबकि खुद मैंने इसकी जानकारी जिला प्रशासन के वहा मौजूद अधिकारी सीडीओ को दी तो उनका अस्थायी पास भी बना लेकिन एसपीजी ने फाइनल सूची में नाम न होने की वजह से समारोह में शामिल न होने की इजाजत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed