फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU is moving towards giving positive environment

Varanasi News: विद्यार्थियों को सकारात्मक माहौल देने की ओर बढ़ रहा बीएचयू

Sun, 14 May 2023 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
BHU is moving towards giving positive environment
विज्ञापन

बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कहा कि बीएचयू विद्यार्थियों को सकारात्मक, प्रभावी और ऊर्जापूर्ण माहौल देने की ओर निरंतर अग्रसर है। पिछले डेढ़ वर्ष में अनेक पहल की गई है। इनके अच्छे परिणाम दिख रहे हैं, लेकिन इस दिशा में काफी कुछ करने की जरूरत है। वह शनिवार को विश्वविद्यालय के संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, छात्रावास संरक्षक और अधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे।
स्वतंत्रता भवन के सीनेट हॉल में तीन घंटे के संवाद में प्रो. जैन ने कहा कि विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच संवाद की निरंतरता बनी रहे। कुलपति ने कुछ छात्रावासों में काफी समय से लंबित मरम्मत की शिकायतों का भी संज्ञान लिया और कहा कि इस बारे में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। सुविधाओं के लिए धन की कमी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि छात्रावासों में प्रति विद्यार्थी होने वाली राशि आवंटन में काफी बढ़ोतरी की गई है, जिससे विद्यार्थी हित के लिए अधिक गतिविधियां व कार्यक्रम हो सके। कुलपति ने छात्रावास संरक्षकों का आह्वान किया कि वह किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता के प्रति सचेत रहें। सुनिश्चित करें कि विश्वविद्यालय की शांति भंग न हो।
विज्ञापन

प्रो. जैन ने कहा कि बतौर शिक्षक हमें निरंतर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते रहना है, लेकिन उनके हित को ध्यान में रख अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सख्ती के लिए भी तैयार रहना चाहिए। कुलपति ने सुझाव दिया कि छात्रावास संरक्षक संकाय व विश्वविद्यालय स्तर पर नियमित रूप से मिलते रहें, ताकि समस्याएं लंबित न रहें व उनके शीघ्र समाधान निकलते रहें। संस्थानों, संकायों व छात्रावासों के अधिकारियों का आह्वान किया कि वे खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की प्रतिभागिता को सुनिश्चित करें। कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह, डॉ. अभय कुमार ठाकुर, प्रो. एसवी एस राजू, छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावासों पर खर्च की राशि में दस गुना बढ़ोतरी
छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि छात्रावासों में विद्यार्थियों पर खर्च की जाने वाली राशि में तकरीबन दस गुना तक की वृद्धि की गई है, जिससे विद्यार्थियों के विकास और कल्याण को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article