फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Institute of Science Youth Festival Akanksha app launched for online event registration starts from 31 january

बीएचयू विज्ञान संस्थान में युवा महोत्सव: ऑनलाइन आयोजन के लिए आकांक्षा एप लॉन्च, 31 से पंजीकरण शुरू

Sat, 29 Jan 2022 07:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Jan 2022 07:23 PM IST
सार

बीएचयू में मुख्य युवा महोत्सव स्पंदन के पहले संस्थान स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। कृषि विज्ञान संस्थान में सृष्टि के बाद अब विज्ञान संस्थान की ओर से आकांक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए शनिवार को आकांक्षा आईएससी एप लॉन्च हुआ। 

विज्ञापन
BHU  Institute of Science Youth Festival Akanksha app launched for online event registration starts from 31 january
बीएचयू विज्ञान संस्थान में आकांक्षा एप की लांचिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) विज्ञान संस्थान के युवा महोत्सव आकांक्षा का ऐलान हो गया। हर साल की तरह इस साल भी इस कार्यक्रम में साहित्यिक, ललित कला, सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाएं होंगी। शनिवार को विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने युवा महोत्सव के लिए आकांक्षा आईएससी एप की लांचिंग की।

विज्ञापन


इसके माध्यम से ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। कोरोना काल की वजह से कैंपस में विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं, ऐसे में आकांक्षा के यूटयूब चैनल पर सभी प्रस्तुतियों को घर बैठे देखा जा सकेगा। विश्वविद्यालय में मुख्य युवा महोत्सव स्पंदन के पहले संस्थान स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन कराया जाता है।
विज्ञापन


युवा महोत्सव  में 20 विभिन्न कार्यक्रम
कृषि विज्ञान संस्थान में सृष्टि के बाद अब विज्ञान संस्थान की ओर से आकांक्षा का आयोजन किया जा रहा है। एप की लांचिंग कर निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने इस तरह के आयोजनों को विद्यार्थियों में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः चिकित्सकों ने बिना चीर-फाड़ दिल की नस कर दी सीधी, महिला मरीज की एंजियोप्लास्टी बनी थी बड़ी चुनौती

संस्थान के प्रभारी डीन प्रो.जगत कुमार राय ने बताया कि फरवरी माह में चलने वाले इस युवा महोत्सव का ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू होगा, जिसमें साहित्यिक, ललित कला, नृत्य, थिएटर समेत 20 विभिन्न कार्यक्रम कराया जाएगा।

BHU  Institute of Science Youth Festival Akanksha app launched for online event registration starts from 31 january
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम का संचालन करते हुए भौमिकी विभाग के डॉ. अमिय कुमार सामल ने सभी को आकांक्षा के विभिन्न सोशल मीडिया पेज की जानकारी दी। एप्प का डेवलपमेंट एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र विकास कुमार पटेल ने किया है। इस दौरान आयोजन समिति से दिव्यांशु सिन्हा, ऋ षभ कुमार, धवल, अदिति, अंजलि, अनुपम, अंकिता, दानिश, नवनीत , अनिमेष, प्रिया, साक्षी एवं सुजीत मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed