{"_id":"60b8f6a18ebc3e175424cebb","slug":"bhu-iit-students-1975-batch-gave-5-84-lakhs-help-of-needy-people-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: जरूरतमंदों के लिए आगे आए बीएचयू आईआईटी के छात्र, 1975 बैच के छात्रों ने दिए 5.84 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: जरूरतमंदों के लिए आगे आए बीएचयू आईआईटी के छात्र, 1975 बैच के छात्रों ने दिए 5.84 लाख
Thu, 03 Jun 2021 09:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 03 Jun 2021 09:06 PM IST
सार
आईटी बीएचयू 1975 बैच के बीटेक के छात्रों ने 5.84 लाख रुपये बीएचयू प्रशासन को दिए हैं। कुलसचिव ने पत्र लिखकर इसका आभार जताया है।
विज्ञापन
iit bhu
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पुरातन छात्रों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। आईटी बीएचयू 1975 बैच के बीटेक के छात्रों ने 5.84 लाख रुपये बीएचयू प्रशासन को दिए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद बीएचयू के कुलसचिव ने पत्र भेजकर पुरातन छात्रों के इस प्रयास के प्रति आभार जताया है। साथ ही उन्हें बीएचयू पुरा छात्रों के पोर्टल ‘हम बीएचयू के लोग’ से जुड़ने के लिए भी आमंत्रित किया है। कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पुरा छात्रों का उनकी मातृ संस्था से संबंध उन मूल्यों में से है जो काशी हिंदू विश्वविद्यालय की मूल्यपरक शिक्षा से उसके छात्रों को प्राप्त होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये संबंध आगे चलकर और सशक्त होगा।
विज्ञापन