{"_id":"6614be1389cd90bc7f0eafa5","slug":"bhu-hospital-three-patients-will-get-x-ray-done-at-one-time-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: बीएचयू अस्पताल में एक समय में तीन मरीज करा सकेंगे एक्सरे, 15 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: बीएचयू अस्पताल में एक समय में तीन मरीज करा सकेंगे एक्सरे, 15 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट
Tue, 09 Apr 2024 09:33 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Apr 2024 09:33 AM IST
सार
बीएचयू अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले पूर्वांचल, बिहार व नेपाल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में अब एक समय में तीन मरीज एक्सरे करा सकेंगे। यहां एक नई मशीन आने से कुल मशीनों की संख्या तीन गो गई है।
विज्ञापन
BHU Hospital
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के अस्पताल में एक्सरे के लिए नई मशीन आ गई है। रेडियोलॉजी विभाग में 1000 एमएम डीआर (डिजिटल रेडियोग्राफी) मशीन आने के बाद कुल तीन मशीनें हो गई हैं। इससे एक समय में तीन मरीज एक्सरे करा सकेंगे। जांच कर मरीज की रिपोर्ट देने में 15 मिनट का समय लगेगा। इस रिपोर्ट की इमेज क्वालिटी काफी क्लियर होगी।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर की सलाह पर हर दिन करीब 600 से अधिक मरीज एमआरआई, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कराते हैं। इसमें 300 संख्या एक्सरे वालों की है। पुरानी दोनों मशीनें सामान्य थीं। इससे मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ता था। अब उनका समय बचेगा। मंगलवार को नवरात्र के पहले दिन आईएमएस निदेशक प्रो.एसएन संखवार के उद्घाटन करने के बाद से जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
सामान्य मशीन में जांच करने से पहले कैसेट लगाना और निकालना पड़ता है। इसमें 30 से 45 मिनट का समय लगता है। नई मशीन से एक्सरे के बाद सीधे कंप्यूटर पर इमेज दिखने लगती है। इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी। -डॉ. अमित नंदन धर द्विवेदी, अध्यक्ष, रेडियोलॉजी विभाग, आईएमएस, बीएचयू
विज्ञापन