{"_id":"6135d7616a112043325d65f2","slug":"bhu-hospital-staff-and-students-fight-today-lanka-gate-closed-in-protest-varanasi-police-force-deployed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयूः अस्पताल कर्मचारियों और छात्रों में मारपीट, विरोध में सिंह द्वार बंद, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयूः अस्पताल कर्मचारियों और छात्रों में मारपीट, विरोध में सिंह द्वार बंद, भारी पुलिस बल तैनात
Mon, 06 Sep 2021 02:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:34 PM IST
सार
कुछ दिनों की शांति के बाद बीएचयू सोमवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। बीएचयू अस्पताल में सोमवार को आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारियों और छात्रों के बीच मारपीट से एक बार फिर माहौल बिगड़ गया।
विज्ञापन
बीएचयू के सिंह द्वार पर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदर लाल अस्पताल में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों में मारपीट हो गई। गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट की ओपीडी में घटी इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मारपीट की घटना के विरोध में कर्मचारियों ने बीएचयू मेन गेट बंद (सिंह द्वार) कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इधर, छात्रों ने भी प्रॉक्टर ऑफिस के सामने धरना दिया। सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
कुछ दिनों की शांति के बाद बीएचयू सोमवार को एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया। बीएचयू अस्पताल में सोमवार को आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारियों (मल्टी टास्किंग स्टाफ) और छात्रों के बीच मारपीट से एक बार फिर माहौल बिगड़ गया।
विज्ञापन
गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट की ओपीडी में मरीज दिखाने को लेकर हुई घटना के बाद जहां अस्पताल कर्मचारियों ने बीएचयू मुख्य द्वार को बंद कर दिया है वहीं घटना के विरोध में छात्र चीफ प्रॉक्टर आफिस बैठ गए हैं। दोनों गुट एक दूसरे पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
छात्रों ने लगाया ये आरोप
बीएचयू के सिंह द्वार का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी छात्रों पर कार्यवाही की मांग पर अड़े हैं। उधर चीफ प्रॉक्टर ऑफिस पर बैठे छात्रों का कहना है कि आए दिन कर्मचारी की वजह से ओपीडी में पर्चा लगाने को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।