फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Hospital's OPD service will be closed from Wednesday

बीएचयू अस्पताल की ओपीडी सेवा बुधवार से होगी बंद

Mon, 12 Apr 2021 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
BHU Hospital's OPD service will be closed from Wednesday
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी को बुधवार से बंद करने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल इमरजेंसी सेवा सामान्य दिनों की तरह चलती रहेगी। मरीजों की सुविधा के लिए टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजो को परामर्श दिया जाएगा। यहां निर्धारित समय पर डॉक्टरों से मरीज परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में न केवल वाराणसी और आसपास के जिले बल्कि बड़ी संख्या में पूर्वांचल, बिहार झारखंड और अन्य जगहों के मरीज इलाज के लिए आते हैं। औसतन अगर ओपीडी की बात करें तो सामान्य दिनों में भी 4 से 5 हजार मरीज ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए इलाज के लिए आते हैं। पिछले 10 दिनों से जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ा है, उसका असर अब बीएचयू की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। एक ओर जहां बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में मरीजों के भर्ती होने की संख्या बढ़ रही है, वही दूसरी ओर आईएमएस बीएचयू के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें कुछ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ अस्पताल में भर्ती है तो बड़ी संख्या में होम आईसोलेशन में भी है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए आईएमएस बीएचयू प्रशासन ने अस्पताल में सामान्य ओपीडी को बंद करने का निर्णय लिया है। इसमें केवल इमरजेंसी सेवा ही चलती रहेगी। शनिवार को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर बीआर मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका फैसला हो चुका है, जल्द ही आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। बैठक में इसे बुधवार से प्रभावी करने का निर्णय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण और चिकित्सकों, कर्मचारियों के संक्रमित होने के साथ ही सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती मरीजों का बेहतर इलाज करने में चिकित्सक लगे हैं। फिलहाल सामान्य ओपीडी को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। -प्रो.बीआर मितल, निदेशक, आइएमएस बीएचयू

नहीं उठा अस्पताल के एमएस का फोन
कब से ओपीडी बंद होगी, मरीजों की सुविधा के लिए और क्या फैसला होगा, इस बारे में जब एमएस डॉक्टर एसके माथुर को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। ऐसे में यह व्यवस्था कब से प्रभावी होगी। इसको लेकर असमंजस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed