फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital Pancreas clinic will run every Friday special service will also start for liver related diseases

बीएचयू अस्पताल में हर शुक्रवार को चलेगी पेंक्रियाज क्लिनिक, लीवर संबंधी बीमारी के लिए भी शुरू होगी विशेष सेवा

Fri, 17 Sep 2021 04:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Sep 2021 04:50 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू के गैस्ट्रोलॉजी विभाग की ओर से चलाई जाने वाली पेंक्रियाज क्लिनिक का शुभारंभ शुक्रवार को विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वीके दीक्षित ने किया। संबंधित मरीजों को एक ही छत के नीचे परामर्श के साथ ही इलाज क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य है। 

विज्ञापन
BHU hospital Pancreas clinic will run every Friday special service will also start for liver related diseases
बीएचयू अस्पताल में पेंक्रियाज क्लिनिक का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में पेंक्रियाज ग्रंथि संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए हर शुक्रवार को अस्पताल के ओपीडी के कमरा नंबर 305 में पेंक्रियाज क्लिनिक चलेगी। जल्द ही यहां लीवर संबंधी बीमारियों के लिए भी स्पेशल क्लीनिक की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के गैस्ट्रोलॉजी विभाग की ओर से चलाई जाने वाली पेंक्रियाज क्लिनिक का शुभारंभ शुक्रवार को विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वीके दीक्षित ने किया। प्रो. दीक्षित ने बताया कि पेंक्रियाज क्लिनिक का संचालन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अनुराग तिवारी द्वारा किया जाएगा। संबंधित मरीजों को एक ही छत के नीचे परामर्श के साथ ही इलाज क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य है। 
विज्ञापन


इसके पहले एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. देवेश यादव के देखरेख में एक साल से हर बृहस्पतिवार को इंफ्लेमेटरी बावल डिजीज(आईबीडी) क्लिनिक संचालित की जा रही है। इसमें पेट से जुड़े रोग और गुदाद्वार से रक्त निकलने संबंधी जानलेवा बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। जल्द ही लीवर संबंधी रोगों के इलाज के लिए स्पेशल क्लिनिक डॉक्टर विनोद यादव की देखरेख में शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed