{"_id":"61447a0b329198624e320658","slug":"bhu-hospital-pancreas-clinic-will-run-every-friday-special-service-will-also-start-for-liver-related-diseases","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में हर शुक्रवार को चलेगी पेंक्रियाज क्लिनिक, लीवर संबंधी बीमारी के लिए भी शुरू होगी विशेष सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में हर शुक्रवार को चलेगी पेंक्रियाज क्लिनिक, लीवर संबंधी बीमारी के लिए भी शुरू होगी विशेष सेवा
Fri, 17 Sep 2021 04:50 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 17 Sep 2021 04:50 PM IST
सार
आईएमएस बीएचयू के गैस्ट्रोलॉजी विभाग की ओर से चलाई जाने वाली पेंक्रियाज क्लिनिक का शुभारंभ शुक्रवार को विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वीके दीक्षित ने किया। संबंधित मरीजों को एक ही छत के नीचे परामर्श के साथ ही इलाज क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में पेंक्रियाज क्लिनिक का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में पेंक्रियाज ग्रंथि संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए हर शुक्रवार को अस्पताल के ओपीडी के कमरा नंबर 305 में पेंक्रियाज क्लिनिक चलेगी। जल्द ही यहां लीवर संबंधी बीमारियों के लिए भी स्पेशल क्लीनिक की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के गैस्ट्रोलॉजी विभाग की ओर से चलाई जाने वाली पेंक्रियाज क्लिनिक का शुभारंभ शुक्रवार को विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वीके दीक्षित ने किया। प्रो. दीक्षित ने बताया कि पेंक्रियाज क्लिनिक का संचालन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अनुराग तिवारी द्वारा किया जाएगा। संबंधित मरीजों को एक ही छत के नीचे परामर्श के साथ ही इलाज क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
इसके पहले एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. देवेश यादव के देखरेख में एक साल से हर बृहस्पतिवार को इंफ्लेमेटरी बावल डिजीज(आईबीडी) क्लिनिक संचालित की जा रही है। इसमें पेट से जुड़े रोग और गुदाद्वार से रक्त निकलने संबंधी जानलेवा बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। जल्द ही लीवर संबंधी रोगों के इलाज के लिए स्पेशल क्लिनिक डॉक्टर विनोद यादव की देखरेख में शुरू की जाएगी।
विज्ञापन