फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Hospital OPD will remain closed for two days Puja special train will travel to Kamakhya via Varanasi

काम की बात: दो दिन बंद रहेगी बीएचयू की ओपीडी, वाराणसी होकर कामाख्या जाएगी पूजा स्पेशल; पढ़ें- अन्य खबरें

Sat, 27 Sep 2025 01:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Sep 2025 01:57 PM IST
सार

वाराणसी में बीएचयू अस्पताल की ओपीडी दो दिन बंद रहेगी। वहीं रेलवे प्रशासन की ओर से त्योहारों के समय पूजा स्पेशल ट्रेन वाराणसी से होकर कामाख्या जाएगी। 

विज्ञापन
BHU Hospital OPD will remain closed for two days Puja special train will travel to Kamakhya via Varanasi
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी और सर्जरी अगले महीने दो दिन बंद रहेगी। विश्वविद्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी विश्वजीत साहा की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती और 20 अक्तूबर को दीपावली के उपलक्ष्य में ओपीडी और सर्जरी की सेवा बंद रहेगी।  
विज्ञापन


वाराणसी से होकर कामाख्या जाएगी पूजा स्पेशल
रेलवे प्रशासन की ओर से दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर 05625/05626 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या पूजा स्पेशल गाड़ी चलाई जा रही है। रोहतक से चलने वाली यह साप्ताहिक गाड़ी वाराणसी में सोमवार को दोपहर 12.20 बजे पहुंचेगी। साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 28 सितंबर से 9 नवंबर तक हर रविवार को रोहतक से रात 10.10 बजे प्रस्थान कर दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, प्रयागराज और वाराणसी होते हुए औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर होते हुए तीसरे दिन मंगलवार को अपराह्न 3.30 बजे कामाख्या पहुंचेगी।  
विज्ञापन

आज काशी आएंगे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना

वित्त, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को 3:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। उनके आगमन की सूचना जिला प्रशासन के पास आ गई है। अधिकारियों के अनुसार यहां से वे जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय जाएंगे। जहां जनसंवाद करेंगे। शाम 4:45 बजे सर्किट हाउस में जीएसटी बचत उत्सव अभियान के तहत पत्रकारों से बातचीत करेंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे शहर के किसी बाजार में व्यापारियों से जीएसटी को लेकर बातचीत करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।  
विज्ञापन

निशुल्क पालतू कुत्ता जांच शिविर कल

विश्व रैबीज दिवस (28 सितंबर) पर नगर निगम की ओर से पालतू कुत्तों के स्वास्थ्य की जांच एवं पंजीकरण के लिए एक विशेष निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नगर निगम वाराणसी सिगरा में रविवार को सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चलेगा। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने बताया कि शिविर में बाहर से आए विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम पालतू कुत्तों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। साथ ही कुत्तों को आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। पालतू कुत्तों का पंजीकरण भी किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed