फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Hospital Inauguration of Fibroscan machine in Gastroenterology department for fatty liver disease

BHU Hospital: गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में फाइब्रोस्केन मशीन का उद्घाटन, अब फैटी लीवर आसानी से पता चलेगा

Wed, 02 Nov 2022 09:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Nov 2022 09:48 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में मशीन फाइब्रोस्केन लगाई गई है। इस मशीन के माध्यम से फैटी लीवर की स्थिति और उससे संबंधित बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। पूर्वांचल के किसी भी अस्पताल में ऐसी मशीन नहीं है। 

विज्ञापन
BHU Hospital Inauguration of Fibroscan machine in Gastroenterology department for fatty liver disease
गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में मशीन फाइब्रोस्केन का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब फैटी लीवर से होने वाली बीमारी के बारे में समय से जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए यहां नई मशीन फाइब्रोस्केन लगाई गई है। बुधवार को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसके सिंह ने नई मशीन का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू पूर्वांचल का पहला ऐसा चिकित्सा विज्ञान संस्थान हैं, जहां गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में इस तरह की मशीन लगाई गई है। इस मशीन के माध्यम से फैटी लीवर की स्थिति और उससे संबंधित बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। विभागाध्यक्ष प्रो. वीके दीक्षित ने बताया कि विभाग में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक अन्य मशीन भी स्थापित की गयी है, जिसका नाम सीएआरएम है।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन भी संस्थान के निदेशक प्रो. एसके सिंह ने किया। इस मशीन का उपयोग ईआरसीपी के साथ ही अन्य इंडोस्कोपिक तथा फ्लूटोस्कोपी में हो सकेगा। इसके अलावा इंडोस्कोपी करने के लिए दो अन्य टेबल भी लगाए गए हैं, जिसके चलते काफी तीव्र गति से काम हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed