BHU Hospital: हृदय रोग विभागाध्यक्ष ने चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो.केके गुप्ता और हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर में एक बार फिर से रार छिड़ गई है। हृदय रोग विभाग में मरीजों की सुविधाओं को लेकर दोनों आमने-सामने हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहा है। आए दिन मरीजों को बिना इलाज के वापस होना पड़ रहा है। इसको लेकर अब विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने मरीजों का दर्द बयां करते हुए इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक पर जबरन मरीजों की भर्ती रोकने का आरोप लगाया है।
बीएचयू अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के साथ ही पुराने अस्पताल में हृदय रोग विभाग के वार्ड में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। स्थिति यह है कि सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में बने सीसीयू में मरीजों को भर्ती का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से मरीजों को बिना इलाज ही लौटाया जा रहा है।
विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने पिछले दिनों भी इसको लेकर आवाज उठाई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में प्रो. ओमशंकर ने लिखा है कि अस्पताल के चिकित्साधीक्षक पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि पिछले 9 महीने से हृदय रोग विभाग के 41 बिस्तरों पर जबरन मरीजों की भर्ती रोकने से हर रोज मरीजों की मौत हो रही है। इस प्रकरण को लेकर वह मुखर हो गए हैं और आवाज बुलंद करेंगे।