फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital, BHU , Varanasi news, BHU news

BHU Hospital: चार साल में हेपेटाइटिस के मिले 7043 मरीज, 1012 हुए ठीक; निशुल्क स्क्रीनिंग और दवा की सुविधा

Fri, 26 Jul 2024 09:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 26 Jul 2024 09:28 PM IST
सार

बीएचयू के मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर में निशुल्क स्क्रीनिंग और दवा की सुविधा से मरीजों को राहत मिल रही है। यहां चार साल मे हेपेटाइटिस के 7043 मरीज मिले। जिसमें 1012 ठीक हुए। 

विज्ञापन
BHU hospital, BHU , Varanasi news, BHU news
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के गैस्ट्रो इंट्रोलॉजी विभाग की ओर से चलाए जा रहे हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम को विस्तार देने की तैयारी चल रही है। इसके तहत अधिक से अधिक लोगों की जांच की जाएगी। शुक्रवार को विभागाध्यक्ष डॉ. देवेश प्रकाश यादव, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रो. शम्पा अनुपूर्वा ने बताया कि शनिवार को भी यहां बी और सी की निशुल्क स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, इसमें पॉजिटिव रिपोर्ट जिन मरीजों की आएगी उनको निशुल्क वायरल लोड करने के साथ ही जरूरी दवाएं भी निशुल्क दी जाएंगी। प्रोग्राम के तहत अब तक चार साल में 7043 मरीज पंजीकृत हो चुके हैं। इसमें 1012 निगेटिव हो चुके हैं। 
विज्ञापन


विभाग के सेमिनार कक्ष में डॉ. देवेश प्रकाश यादव ने बताया कि जागरूकता के लिहाज से ही हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। विभाग में 14 सितंबर 2020 से चलने वाले वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत अब तक 7043 मरीजों को पंजीकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें हेपेटाइटिस बी के पॉजिटिव 5341 मरीज जबकि हेपेटाइटिस सी के 1702 मरीज पॉजिटिव हैं। इनकी निशुल्क जांच एवं वायरल लोड टेस्ट के साथ ही निशुल्क दवा दी जा रही है। अब तक बी के 16 मरीज और हेपेटाइटिस सी के 996 मरीज निगेटिव हो चुके हैं। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य 2030 तक हेपेटाइटिस मुक्त भारत करना है। इस दौरान डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ. बृजेश पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed