BHU Hopsital: एसएसबी में कैथ लैब का ताला नहीं खुला तो एमएस पर दर्ज कराएंगे मुकदमा , हृदय रोग विभाग के एचओडी ने दी चेतावनी
बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ओमशंकर ने चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रो. ओमशंकर ने चिकित्सा अधीक्षक पर सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के कैथ लैब पर ताला बंद करने और मनमानी करने का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएमएस बीएचयू स्थित के सर सुंदरलाल अस्पताल के हृदय रोग विभाग में कैथ लैब मशीन खराब होने के कारण एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी नहीं हो पा रही है। वहीं शताब्दी सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में बने नए कैथ लैब में ताला बंद है। जिसे लेकर अब विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ओम शंकर ने मोर्चा खोल दिया है।
बुधवार को हृदय रोग विभाग में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रो. ओमशंकर ने बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पर सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के कैथ लैब पर ताला बंद करने और मनमानी करने का आरोप लगाया। जल्द से जल्द कैथ लैब का ताला खोलने को कहा। चेतावनी भी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर एमएस की ओर से सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में कैथ लैब में बंद ताले को नहीं खोला गया तो पद के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
10 दिन से अधिक समय से खराब है कैथ लैब की मशीन
प्रो. ओम शंकर ने बताया कि बीते 10 दिन से अधिक समय से बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के कैथ लैब की मशीन खराब है। सूचना देने के बाद भी अब तक एमएस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। जहां तक सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में बने कैथ लैब की बात है तो 24 मार्च को उद्घाटन के बाद से ही अस्पताल के एमएस की ओर से उस पर ताला मारा गया है।
अब सर सुंदरलाल अस्पताल में बने कैथ लैब को खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है जबकि अस्पताल और सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में हृदय रोग विभाग का कैथ लैब है। ऐसे में अस्पताल के लैब में नई मशीन लगवाने के साथ ही सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में बने कैथ लैब को भी तत्काल प्रभाव से खोले जाने की जरूरत है जिससे कि मरीजों की सर्जरी हो सके।