फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU graduate admission process completed now waiting for PG merit list

Admission Alert: बीएचयू में स्नातक में दाखिले की प्रकिया पूरी, अब पीजी की सूची का इंतजार

Wed, 16 Aug 2023 09:18 PM IST
varanasi Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Aug 2023 09:18 PM IST
सार

बीएचयू में सत्र 2023-24 में दाखिले की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। तीन चरण में चली काउंसिलिंग के बाद 8 हजार से अधिक स्नातक अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर दी है।

विज्ञापन
BHU graduate admission process completed now waiting for PG merit list
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में सत्र 2023-24 में दाखिले की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। तीन चरण में चली काउंसिलिंग के बाद आठ हजार से अधिक स्नातक अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर दी है। बुधवार शाम फीस जमा करने की समयसीमा भी पूरी हो गई है। अब पीजी में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को सूची का इंतजार है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में तीसरे चरण में बची 20 प्रतिशत सीटों के लिए अभ्यर्थियों को 16 अगस्त की शाम 5.59 बजे तक फीस जमा करने का समय दिया गया था। हालांकि दिन में फीस जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को सर्वर संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ा। विश्वविद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर की सूची 1-2 दिन में जारी हो सकती है। अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो, ऐसे में केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से उन्हें वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed