फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU girls students will dance on Rajpath on January 26 parade total 25 selected

Varanasi: 26 जनवरी को राजपथ पर नृत्यों की झलक पेश करेंगी BHU की छात्राएं , 25 का हुआ चयन

Sat, 24 Dec 2022 09:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Dec 2022 09:14 PM IST
सार

इस साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुत करने वाली टीम का बीएचयू की छात्राएं अहम हिस्सा होंगी। बीएचयू संगीत एवं मंच कला संकाय के 25 विद्यार्थियों
का चयन किया गया है।

विज्ञापन
BHU girls students will dance on Rajpath on January 26 parade total 25 selected
बीएचयू संगीत एवं मंच कला संकाय की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले समारोह में इस बार झांकी और परेड के साथ ही बीएचयू की छात्राओं की ओर से प्रस्तुत मनोहारी नृत्यों की झलक भी लोगों को देखने को मिलेगी। इसके लिए संगीत एवं मंच कला संकाय के 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


हर साल राजपथ पर सेना के जवानों के साथ ही एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, विशिष्ट आयोजन के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियां भी होती हैं। इस साल गणतंत्र दिवस परेड समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुत करने वाली टीम का बीएचयू की छात्राएं अहम हिस्सा होंगी।
विज्ञापन

वंदे भारतम प्रतियोगिता से हुआ चयन

बीएचयू संगीत एवं मंच कला संकाय में नृत्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. विधि नागर ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित वंदे भारतम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

BHU girls students will dance on Rajpath on January 26 parade total 25 selected
वंदे भारतम प्रतियोगिता में बीएचयू की छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

इसमें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगियों का चयन 26 जनवरी के परेड के लिए किया गया। यह विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है। 
इनका हुआ चयन
स्मृति शाही, विशाल सिंह, हरीश शर्मा ,अंशु कुमार शर्मा ,पल्लवी जयसवाल, प्रिया दुबे, ऋतंभरा, शिवानी कश्यप, कामिनी सिंह, अनुष्का जोशी, अर्पिता पाल, जान्हवी श्रीवास्तव,जागृति दवे,,रानु चौबे, तुलसी वर्षा, मान्या सिंह, कुमकुम रस्तोगी, यूविका जौहरी, श्रेया सिंह, प्रार्थना सिंह,  पूजा बालमुरली, राहुल कुमार, अरुण मौर्य, रतन कुमार गोंड और राम बाबू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed