{"_id":"5e513e668ebc3ef391430887","slug":"bhu-girl-made-world-record-by-writing-551-names-from-beads-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मोतियों से 551 नाम लिखकर बीएचयू की शालिनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मोतियों से 551 नाम लिखकर बीएचयू की शालिनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Sat, 22 Feb 2020 08:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 22 Feb 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
शालिनी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
बीएचयू दृश्य कला संकाय में एमएफए प्रथम वर्ष की छात्रा शालिनी सिंह ने मोतियों के इस्तेमाल से 551 लोगों के नाम लिखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मूल रूप से शिवपुर निवासी शालिनी ने बीएफए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर कैंपस से करने के बाद बीएचयू दृश्य कला संकाय में दाखिला लिया।
विज्ञापन
शालिनी ने 551 नाम लिखे पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई तो देखने वालों की भीड़ लग गई। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री, देश के नामी खिलाड़ियों, अभिनेता, राजनेता, गायकों आदि के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शालिनी ने बताया कि इस काम को करने के पीछे सबसे अलग हटकर नाम कमाने की चाहत है। इस काम को देखते हुए शालिनी को यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है। शालिनी का सपना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का है।