फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Feroz Khan decision on appointment of may be decided meeting in delhi

बीएचयू: डॉ फिरोज खान की नियुक्ति के मामले में आज हो सकता है फैसला, दिल्ली में होगी बैठक

Sat, 07 Dec 2019 12:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 07 Dec 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
BHU Feroz Khan decision on appointment of may be decided meeting in delhi
फिरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान को लेकर चल रहे विरोध का पटाक्षेप शनिवार को कार्यकारिणी परिषद की बैठक के बाद हो सकता है। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में होने वाली बैठक में एसवीडीवी की नियुक्ति के विरोध में की गई शिकायत के साथ ही आयुर्वेद और कला संकाय में हुए साक्षात्कार का लिफाफा भी खोला जाएगा।

विज्ञापन


इधर शुक्रवार को बीएचयू के अधिकारी-कर्मचारी जरूरी कागजातों के साथ दिल्ली रवाना हो गए। बैठक में फिरोज के अलावा अन्य विभागों में हुई नियुक्तियों पर भी फैसला होने की संभावना है। 
विज्ञापन


बीएचयू में पांच नवंबर को एसवीडीवी संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार और छह को परिणाम आने के अगले दिन से ही डॉ. फिरोज खान का विरोध हो रहा है। संकाय के छात्र नियुक्ति को महामना के आदर्शों और नियमों के विपरीत बताते हुए लगातार आंदोलनरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच संकाय के पूर्व प्रमुख और प्रोफेसरों ने भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को शिकायत कर संकाय में फिरोज की नियुक्ति को गलत बताते हुए इसे रद करने की मांग की है। यह सब चल ही रहा था कि 29 नवंबर को आयुर्वेद और चार दिसंबर को कला संकाय में फिरोज ने साक्षात्कार दिया, जिसका लिफाफा अभी नहीं खुला है।

शनिवार को कुलपति की अध्यक्षता में होने वाली कार्यकारिणी परिषद में इन संकायों के लिफाफे भी खोले जाएंगे। साथ अन्य विभागों में हुई नियुक्तियों पर भी परिषद की मुहर लगेगी।

महीने भर में एक भी दिन संकाय नहीं गए फिरोज
फिरोज की एसवीडीवी के साहित्य विभाग में नियुक्ति को एक महीने का समय बीत गया लेकिन अब तक वह एक दिन भी संकाय नहीं गए हैं। संकाय में परीक्षा की तैयारी चल रही है और शिक्षक अपने-अपने विभाग में परीक्षा तैयारी में लगे हैं।

नहीं पूरी हुई मांगें, पांचवें दिन भी धरना जारी
संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में छात्रों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान शुक्रवार को भी छात्रों ने भजन गाकर देवी-देवताओं से अपने इस अभियान में सफलता की कामना की।

एक ओर संकाय गेट पर छात्र धरने पर बैठे रहे और दूसरी ओर संकाय में शिक्षक आते-जाते रहे लेकिन किसी ने इस मामले में छात्रों से बातचीत भी नहीं की। उधर छात्रों ने बताया कि बीएचयू प्रशासन द्वारा मांगें पूरी न किए जाने तक धरना जारी रहेगा।

धरनारत छात्रों ने छोड़ दिया नेट का पेपर
बीएचयू एसवीडीवी में धरने पर बैठे छात्रों ने शुक्रवार को होने वाले यूजीसी नेट के पेपर को छोड़ दिया है। चक्रपाणि ओझा, कृष्ण कुमार पांडेय, रामाशीष मिश्र आदि छात्रों ने बताया कि महामना के सम्मान, आदर्शों, मूल्यों की रक्षा के लिए इस तरह का त्याग करने को तैयार हैं। बताया कि पेपर तो अगली बार भी दिया जा सकता है, लेकिन महामना के सम्मान और संकाय में जो आंच एक बार लग जाएगी, उसको मिटाया नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed