{"_id":"63629a49ab93b965635e2a9f","slug":"bhu-fee-hike-students-sitting-on-protest-for-20-days-were-forcibly-removed-by-security-personnel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU Fee Hike: 20 दिन से धरनारत छात्रों को सुरक्षाकर्मियों ने किया जबरन हटाने का प्रयास, VC आवास के सामने भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Fee Hike: 20 दिन से धरनारत छात्रों को सुरक्षाकर्मियों ने किया जबरन हटाने का प्रयास, VC आवास के सामने भारी
Wed, 02 Nov 2022 09:56 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:56 PM IST
सार
फीस वृद्धि के फैसले के विरोध में पिछले 20 दिन से बीएचयू कुलपति आवास के सामने छात्र धरना दे रहे हैं। बुधवार रात करीब सवा आठ बजे सुरक्षाकर्मी पहुंचे और छात्रों को जबरन हटाने लगे। मामले को लेकर भारी हंगामा हुआ।
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्रों को हटाते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के विरोध में कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठे छात्रों को बुधवार को सुरक्षा कर्मियों ने जबरन हटाने का प्रयास किया। इसको लेकर उनकी छात्रों से नोंकझोंक भी हुई। धरनारत छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कुलपति आवास के सामने मामले को लेकर भारी हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के फैसले के विरोध में पिछले 20 दिन से कुलपति आवास के सामने छात्र धरना देकर छात्र इसको तुरंत वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बुधवार की रात करीब सवा आठ बजे सुरक्षाकर्मी पहुंचे और छात्रों को जबरन हटाने लगे। इस बीच छात्रों ने उनका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
छात्र कुलदीप तिवारी ने बताया कि 14 अक्तूबर से ही शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बुधवार रात प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से सुरक्षाकर्मियों ने जिस तरह की अभद्रता की है, वह गलत है।
विज्ञापन
Trending Videos
इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन दबाव में इस तरह का कदम उठा रही है। चेतावनी दी कि आंदोलन थमने वाला नहीं है। हमारा आंदोलन बढ़ता ही जाएगा।