फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Fee Hike AAP leader meet students sitting on protest heated debate with security guard

BHU Fee Hike: धरने पर बैठे छात्रों से मिलने पहुंचे AAP नेता, सुरक्षाकर्मियों से हुई बहस

Fri, 04 Nov 2022 09:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Nov 2022 09:17 PM IST
सार

फीस वृद्धि के फैसले के विरोध में पिछले 23 दिन से बीएचयू कुलपति आवास के सामने छात्र धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को आप के नेता आंदोलनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे। 

विज्ञापन
BHU Fee Hike AAP leader meet students sitting on protest heated debate with security guard
धरने पर बैठे छात्रों से मिलने पहुंचे आप नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठे छात्रों से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान बीएचयू सुरक्षाकर्मियों से छात्रों व नेताओं की तीखी बहस भी हुई। किसी तरह मामले को शांत कराया गया।

विज्ञापन


 शुक्रवार को आप के नेता आंदोलनकारी छात्रों से मिलने पहुंचे। आम आदमी पार्टी के नेताओं के आने की खबर मिलते ही सुरक्षाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। छात्रों ने बताया कि सुरक्षाधिकारी व सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों की बुकलेट और पंफलेट को फाड़ दिया।
विज्ञापन


इस पर अनशनकारी छात्र और आप के नेता भड़क गए। इसके बाद माहौल गरम हो गया और घटना से नाराज आप के नेता भी छात्रों के समर्थन में अनशन पर बैठ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed