{"_id":"606b1c048ebc3e76a43deb09","slug":"bhu-examination-will-be-online-students-are-advised-to-go-home-from-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असरः बीएचयू में ऑनलाइन ही चलेंगी कक्षाएं, परीक्षा भी होगी ऑनलाइन, छात्रों को हॉस्टल से घर जाने की सलाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असरः बीएचयू में ऑनलाइन ही चलेंगी कक्षाएं, परीक्षा भी होगी ऑनलाइन, छात्रों को हॉस्टल से घर जाने की सलाह
Mon, 05 Apr 2021 07:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 05 Apr 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू परिसर में ऑनलाइन कक्षाओं के बाद अब बीएचयू प्रशासन ने परीक्षा को भी ऑनलाइन मोड में कराने का निर्णय लिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्रों को हॉस्टल के बजाय अपने घर पर रहकर पढ़ाई करने की सलाह भी दी गई है। सोमवार को विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया।
बीएचयू परिसर में जिस तरह शिक्षक, छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसको लेकर बीएचयू प्रशासन ने विवि परिवार से जुड़े सदस्यों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। सोमवार को केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, विताधिकारी डॉ. अभय कुमार ठाकुर, मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. आनंद चौधरी के साथ ही विभिन्न संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, छात्रावास समन्वयक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉक्टर, शिक्षक, छात्र हो चुके हैं संक्रमित
बीएचयू कैम्पस में पिछले सप्ताह शिक्षकों, छात्रों को मिलाकर 15 से अधिक लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। रविवार को महिला महाविद्यालय में रहने वाली 5 छात्राएं, एक प्रोफेसर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।