बीएचयू प्रवेश परीक्षा: अभ्यर्थियों को कहीं संसाधनों की कमी तो कहीं नेटवर्क कर रहा परेशान, कंप्यूटर की जगह टैबलेट से एग्जाम
बीएचयू में दाखिले के लिए चल रही यूजी, पीजी की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को केंद्रों पर पर सर्वर संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा में व्यवस्थागत कमियों का खामियाजा अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ रहा है। एनटीए की ओर से बनाए गए केंद्र पर कहीं संसाधनों की कमी तो कहीं नेटवर्क की वजह से अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। बुधवार को पांडेयपुर स्थित सुधाकर महिला पीजी कॉलेज में परीक्षा देने गए अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर की जगह टैबलेट से परीक्षा कराने का आरोप लगाया। साथ ही नेटवर्क की समस्या होने से भी नाराजगी जताई।
पांडेयपुर में परीक्षा देने आईं सारनाथ निवासी एक छात्रा का कहना है कि केंद्र पर एक तो कंप्यूटर की जगह जब टैबलेट दिया गया तो पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन बाद में किसी तरह परीक्षा दी गई। एक अन्य छात्रा ने बताया कि टैबलेट का नेटवर्क बीच-बीच में छोड़ने की वजह से अधिक समस्या रही।
इस बारे में कॉलेज के प्राचार्य अशोक पांडेय ने टैबलेट पर परीक्षा कराने के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को लैपटॉप दिया गया। जहां तक नेटवर्क की बात है तो इस तरह की समस्या तो लगभग परीक्षाओं में आती रहती है लेकिन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एनटीए की ओर से तैनात इंजीनियर भी देखरेख में लगे रहे।
सर्वर भी बन रहा बाधक
बीएचयू में दाखिले के लिए चल रही यूजी, पीजी की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को केंद्रों पर पर सर्वर संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी केंद्र पर 15 मिनट तो कहीं आधे घंटे की देरी से पेपर कंप्यूटर पर खुल रहा है। हालांकि जितनी देरी से परीक्षा शुरू हो रही है, तय समय से उतना समय अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए दिया जा रहा है।
बीएड, एलएलएम समेत 26 पाठ्यक्रमों की परीक्षा आज
विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश परीक्षा के क्रम में बृहस्पतिवार को बीएड स्पेशल एजूकेशन, एलएलएम, मास्टर आफ परफार्मिंग आर्ट्स समेत कुल 26 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए परीक्षा कराई जाएगी। तीन पाली में होने वाली सभी परीक्षाएं सीबीटी यानि कंप्यूटर बेस्ड होंगे। इसको लेकर बुधवार को केंद्रों पर तैयारियां चलती रहीं।