फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU entrance exam student beaten up by people returning from giving exam video viral in varanasi

बीएचयू की प्रवेश परीक्षा देकर जा रहे छात्र के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

Thu, 10 Sep 2020 11:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 10 Sep 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
BHU entrance exam student beaten up by people returning from giving exam video viral in varanasi
छात्र को पीटते लोग। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की बीकॉम की प्रवेश परीक्षा देने के लिए बुधवार को गए एक छात्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इसका बुधवार की रात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

छात्र की शिकायत के आधार पर टकटकपुर निवासी रजनीश यादव, तेलियाबाग निवासी साहिल सिंह और अन्य अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।


मकबूल आलम रोड स्थित आजाद नगर कॉलोनी निवासी अमन अरशद के अनुसार वह बीएचयू बीकॉम की प्रवेश परीक्षा देने के लिए कमच्छा स्थित सीएचएस गया था। परीक्षा देने के बाद जब वह घर जा रहा था तो चौकाघाट चौराहे पर रजनीश और साहिल सहित कुछ अन्य युवकों ने उसके साथ अनायास ही मारपीट की।

विज्ञापन

इस दौरान उसका गला दबाने का प्रयास भी किया गया। इसके बाद मारपीट का वीडियो भी आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्र की तहरीर के आधार पर कैंट थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed