फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu doctor can not do private prctice,whatsapp number relase

नहीं कर पाएंगे बीएचयू के डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस, व्हाट्सएप नंबर जारी

Fri, 14 Apr 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Apr 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
bhu doctor can not do private prctice,whatsapp number relase
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल भी गंभीर हो गया है। अगर यहां का कोई भी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाए गए तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


प्राइवेट प्रैक्टिस रोकने के लिए चिकित्सा  अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा है कि बीएचयू अस्पताल के किसी भी चिकित्सक के खिलाफ सबूत हो तो 9415336707 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। सप्ताह भर में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी गुरुवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से अस्पताल में  चिकित्सकीय सुविधाएं बढ़ जाएंगी। नवीनीकृत ब्लड बैंक समेत सात सुविधाओं का लोकार्पण शुक्रवार को कुलपति करेंगे। इसमें 15 बेड के एमडीआर वार्ड से लेकर छह बेड का थैलेसीमिया वार्ड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कैंसर रोगियों के लिए एक अत्याधुनिक सुविधा एचडीआर (ब्रैकीथेरेपी) यूनिट की भी शुरुआत होने जा रही हैं। हाई डोज रेडिएशन यूनिट में एक तरह से टारगेटेड थेरेपी की सुविधा होगी। शरीर के जिस अंग में कैंसर सेल होते हैं, इसमें रेडियोथेरेपी खास उसी जगह को प्रभावित करेगी।

दूसरे सेल पर इसका असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही छात्र स्वास्थ्य सेवा संकुल में नवनिर्मित प्रथम तल का शुभारंभ भी शुक्रवार को किया जा रहा है। इसके शुरू होने से छात्र-छात्राओं को चिकित्सा की अत्याधुनिक और इमरजेंसी सेवाएं स्वास्थ्य सेवा संकुल में उपलब्ध होंगी।

यहीं पर स्टेट ऑफ आर्ट इंप्लांट डेंटल यूनिट भी स्थापित किया जा रहा है जिससे कि दंत चिकित्सा से जुड़ी छात्र-छात्राओं की परेशानियों का इलाज भी उन्हें संकुल में मिल सके, अस्पताल का चक्कर न लगाना पड़े। इसके अलावा अस्पताल की नर्स समेत कर्मचारियों के लिए महामना शिशु पालना गृह (क्रेच) भी खोला जा रहा है, जहां उनके बच्चे रह सकेंगे।

पूर्वांचल में किसी अस्पताल में इस तरह की सुविधा पहली बार मिलने जा रही है। उधर मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी से एक्स-रे, एमआरआई, सीटी स्कैन सेंटर तक जाने के लिए सुगम मार्ग की भी सुविधा दी जा रही है। 

15 मई से इमरजेंसी में गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज

डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि अप्रैल से अस्पताल को मिलने वाला फंड दोगुना कर दिया गया है। इस लिहाज से 15 मई से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को पहले 24 घंटे मुफ्त इलाज की सेवा शुरू कर दी जाएगी। दवाएं व आवश्यक जांच सभी मुफ्त दी जाएंगी। हालांकि इसके लिए मरीज के पास बीपीएल कार्ड जरूरी है। ट्रॉमा सेंटर में भी ये सुविधा होगी, चूंकि वहां एक्सीडेंटल केस आते हैं, इसलिए वहां बीपीएल कार्ड प्रस्तुत करना जरूरी नहीं होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed