फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU convocation from 20 garment distribution

बीएचयू में 20 से होगा दीक्षांत परिधान का वितरण

Thu, 18 Feb 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 18 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
BHU convocation from 20 garment distribution
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। 22 फरवरी को होने वाले समारोह के मद्देनजर 20 फरवरी से दीक्षांत परिधान (उत्तरीय और साफा) का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में उन्हीं को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो 19 फरवरी तक अपने विभाग, संकाय या संस्थान में सहमति प्रपत्र जमा करेंगे। बीएचयू के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी पारंपरिक परिधान में शामिल होंगे।
विज्ञापन


छात्रों के लिए सफेद कुर्ता-धोती या पायजामा और और छात्राओं के लिए लाल बार्डर के साथ सफेद साड़ी, लाल ब्लाउज अथवा सफेद सलवार सूट निर्धारित किया गया है। साफ और उत्तरीय भी होगा, जो विश्वविद्यालय से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका वितरण 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक और 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विभागों, संकायों और संस्थानों से किया जाएगा। इसके लिए छात्र-छात्राओं को 163 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, 22-23 फरवरी को विभाग, संकाय में उपाधियां वितरित की जाएंगी।
 
वहीं, शताब्दी दीक्षांत समारोह में इस साल डीलिट की उपाधि प्रबंध शास्त्र संस्थान के प्रो. पीवी राजीव को दी जाएगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें इस उपाधि से सम्मानित करेंगे। दीक्षांत में 11562 स्नातकों को उपाधियां दी जाएगी। इसमें एक डीलिट की उपाधि है, जो प्रो. राजीव को मिलेगी।


प्रो. राजीव ने हस्तशिल्प पर सराहनीय काम करने के लिए यह उपाधि दी जा रही है। ‘हैंडीक्राफ्ट सेक्टर इंडस्ट्री इन इंडिया : एन एनलिटिकल रिपोर्ट’ के तहत प्रो. राजीव ने बुनकर, कुम्हार, काष्ठ शिल्पी आदि का अध्ययन किया और उनके उत्थान की राह सुझाई। उन्हें यंग टीचर्स अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed