फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Commerce Faculty Dean beaten by Student during morning walk admitted to hospital

वाराणसी: मार्निंग वॉक के दौरान बीएचयू के कॉमर्स फैकल्टी के डीन पर छात्र ने बोला हमला, अस्पताल में भर्ती

Sun, 17 Sep 2023 11:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 11:45 AM IST
सार

बीएचयू परिसर में आज मार्निंग वॉक के दौरान कॉमर्स फैकल्टी के डीन  प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल पर एक छात्र ने हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सरेराह घटी घटना से परिसर में दहशत की स्थिति है। 

विज्ञापन
BHU Commerce Faculty Dean beaten by Student during morning walk admitted to hospital
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में रविवार को मार्निंग वॉक के दौरान कॉमर्स फैकल्टी के डीन प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल पर एक छात्र ने हमला बोल दिया। एक के बाद एक कई थप्पड़े जड़ने के बाद लात-जूतों से जमकर पिटाई की। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी छात्र फरार हो गया। हमले में प्रोफेसर को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महामना की बगिया में सरेराह घटी घटना से परिसर में दहशत की स्थिति है।

विज्ञापन


बीएचयू में वाणिज्य संकाय के प्रमुख व राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल का आवास त्रिवेणी हॉस्टल के पास है। वो रोजाना की तरह रविवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक पर निकले। आवास से थोड़ी दूरी पर पर ही बाइक सवार एक छात्र ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


प्रोफेसर जायसवाल ने रोकने के कारण पूछा तो बाइक सवार छात्र ने थप्पड़ जड़ दिया। इससे पहले कि प्रोफेसर कुछ समझ पाते छात्र ने थप्पड़ के साथ ही लात-जूतों की बौछार कर दी। प्रोफेसर ने शोर मचाया तो आरोपी छात्र बाइक समेत फरार हो गया। सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। आननफानन प्रोफेसर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस जगह यह घटना घटी वहां से कुछ ही दूर पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कर्मी भी बैठे थे। आरोप है कि जिस छात्र ने इस घटना को अंजाम दिया उसे छह माह पहले मारपीट की ही एक घटना में निलंबित किया गया था। वह कई दिनों से निलंबन खत्म करने  की मांग कर रहा था।

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में प्रो.जायसवाल की पत्नी के साथ ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी मौजूद है। प्रो.जायसवाल की पत्नी ने बताया कि घटना क्यों हुई, यह समझ नहीं आ रहा है। पुलिस को तहरीर देंगे। फिलहाल प्रोफेसर का एमआरआई कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed