{"_id":"82b363eabae6166cec9957041d4e7fe0","slug":"bhu-cm-helicopter-will-descend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में उतरेगा पीएम का हेलीकाप्टर! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में उतरेगा पीएम का हेलीकाप्टर!
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 13 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को डीरेका में लगभग 15 हजार विकलांगों को ट्राइ साइकल और व्हीलचेयर सहित उनकी जरूरत के उपकरण बांटेंगे। लाभार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एहतियान जिला प्रशासन पीएम का हेलीकाप्टर डीरेका की बजाय अब बीएचयू के हेलीपैड पर उतारने के विकल्प पर विचार कर रहा है। पीएमओ को बदली रणनीति से अवगत कराने के साथ ही नए विकल्पों पर मंथन शुरू हो गया है।
इस बीच मंगलवार को एसएसपी आकाश कुलहरि और एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने डीरेका सिथत कार्यक्रम स्थल का मुआयना करने के बाद रणनीति तैयार की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 को छूटे विकलांगों के लिए शिविर लगाया जाएगा। उम्मीद है कि विकलांगों की संख्या 7766 से बढ़कर 15 हजार के आसपास हो सकती है। इसके अलावा विकलांगों के उपकरण 140 ट्रकों से आ रहे हैं। उनके उपकरण यहीं पर असेंबल (तैयार) किए जा रहे हैं। इससे वहां काफी जगह घिर रही है।
इससे हेलीकाप्टर उतरने में परेशानी हो सकती है। बेहतर विकल्प के रूप में बीएचयू हैलीपैड के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है। अभी तक पीएम को बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से डीरेका मैदान आना था। इस बीच जिला विकलांग जन विकास अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि अब तक उपकरणों से भरे 80 ट्रक आ चुके हैं। शेष 60 ट्रक अगले दो-तीन दिन में आ जाएंगे।