{"_id":"5fb00e6c8ebc3e9bc03f6207","slug":"bhu-city-news-vns558327484","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू ओपीडी की बुकिंग सीमा बढ़ी, फिर भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू ओपीडी की बुकिंग सीमा बढ़ी, फिर भी राहत नहीं
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में विभागवार ओपीडी की संख्या 50 से बढ़कर 100 होने के बाद भी कई विभागों में बुकिंग नहीं हो पा रही है। किसी में 17 तो कहीं 20 नवंबर तक सभी स्लॉट बुक हो गए हैं। ऐसे में दूर दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मरीजों के पास इमरजेंसी में डॉक्टर को दिखाने का ही रास्ता है।
बीएचयू अस्पताल में 11 नवंबर को ही विभागवार डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सीमा 50 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है। इसके बाद लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ओपीडी में बुकिंग कराने लगे। बुकिंग सीमा बढ़ने के बाद भी लोगों को जिस तरह की राहत मिलनी चाहिए वो नहीं मिल पा रही है। अभी भी बहुत से लोग डरमेटोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, हिमेटोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ईएनटी में जगह नहीं होने की वजह से बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं।
इन विभागों में बुक है सभी सीट
डरमोटालॉजी 19 नवंबर तक
गैस्ट्रोलॉजी 27 नवंबर तक
हेमिटोलॉजी 18 नवंबर तक
इंफेक्शन डिजीज 26 नवंबर तक
न्यूरोलॉजी 23 नवंबर तक
कार्डियोलॉजी 18 नवंबर तक
आर्थोपेडिक्स 17 नवंबर तक
ईएनटी 17 नवंबर तक
यूरोलॉजी 20 नवंबर तक