फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

सशक्त और श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना नई शिक्षा नीति का उद्देश्य - राजनाथ

Thu, 17 Sep 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का जो लक्ष्य प्रधानमंत्री ने रखा है, उसे हासिल करने में नई शिक्षा नीति की अहम भूमिका होगी। इसका उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास करते हुए सशक्त और श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 की संसाधन सामग्री की ई बुकलेट का भी शुभारंभ किया। वे शिक्षा मंत्रालय, खेल एवं युवा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को हुई चर्चा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बीएचयू में हुए वेबिनार में नई शिक्षा नीति की विशेषताओं पर हुई चर्चा में शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह नीति बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम करेगी। छात्र किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। बताया कि नई शिक्षा नीति में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

नई नीति दूर करेगी युवाओं की दुविधा
खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि युवाओं के सामने भविष्य को लेकर कई तरह की दुविधाएं होती हैं। नीतियों के साथ ही लोगों की सोच के बीच अंतर इसका मुख्य वजह होता है। नई शिक्षा नीति इस अंतर को कम करेगी। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर, विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र सहित एनसीसी,एनएसएस के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेटों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed