फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

ऑनलाइन आवेदन में तकनीकी खामियां बनी मुसीबत

Wed, 16 Sep 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। बीएचयू में बीएससी नर्सिंग में दाखिले को लेकर चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में तकनीकी खामियों की वजह से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह समय से फार्म नहीं भर पा रहे हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों ने आईएमएस निदेशक को ईमेल भेजकर समस्या से अवगत कराया और समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए 10 से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आईएमएस प्रशासन की ओर से पोर्टल खुलवाया गया है। इधर, अभ्यर्थी जब आवेदन कर रहे हैं तो उन्हें शुरू के कुछ स्टेप तो सही से भरा जा रहा है इसके बाद उन्हें आगे भरने में परेशानी हो रही है। अभ्यर्थियों के मुताबिक पोर्टल सही तरीके से न संचालित होने की वजह से ही फार्म नहीं भर पा रहे हैं। बहुत प्रयास करने के बाद जब समस्या नहीं सुलझी तो आइएमएस निदेशक को ईमेल भेजकर इस समस्या से अवगत कराया है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ही पोर्टल खुलवाया गया है। अगर कोई तकनीकी खामियां होंगी तो उसे जल्द दूर कराया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने मेल किया है उसका जवाब भी भेजा जाएगा। कोरोना को देखते हुए प्रवेश परीक्षा भी ऑनलाइन ही कराई जाएगी।-प्रो.आरके जैन, निदेशक, आइएमएस बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed