{"_id":"5f4176788ebc3e71905c8d07","slug":"bhu-city-news-vns5428922190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी काम्प्लेक्स में 300 बेड पर भर्ती होंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी काम्प्लेक्स में 300 बेड पर भर्ती होंगे मरीज
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए अन्य अस्पतालों के साथ ही बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी काम्प्लेक्स पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शनिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बीएचयू में कुलपति प्रो.राकेश भटनागर के साथ बैठक कर मरीजों की सुविधाओं पर चर्चा की। बैठक में कोरोना मरीजों के बीएचयू आने पर तत्काल भर्ती करने की बात कही गई। बीएचयू की ओर से बताया गया कि मरीजों के लिए 300 बेड की व्यवस्था बीएचयू द्वारा कर ली गई है और इसमें मरीजों की देखरेख के लिए डॉक्टर पैरामेडिकल की व्यवस्था भी कराई जा रही हैं।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को अधिक से अधिक रेमेडिसीवीर इंजेक्शन लगाया जाए और इस पर होने वाला खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा बीएचयू को 50, हेरीटेज और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल को 20-20 इंजेक्शन दिया गया है जिससे मरीजों को इसका लाभ मिल सके। यह भी तय हुआ कि मरीजों की सेहत के बारे में परिजनों को भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मरीजों के इलाज के लिए ओपीडी को पूरी क्षमता के साथ चलाए जाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही बीएचयू हेरिटेज और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल को 5-5 डायलिसिस हाइपोनेजक कैनुला भी उपलब्ध कराया गया जो कि बिल्कुल वेंटिलेटर की तरह काम करेगा।
24 घन्टे के भीतर हो कांटेक्ट ट्रेसिंग की सैम्पलिंग
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड कमांड सेंटर में हुई बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने घर-घर टीम द्वारा सर्वे करने और हर टीम द्वारा कम से कम 2 लोगों की पहचान प्रतिदिन करने और संक्रमित मरीज मिलने के बाद 24 घंटे के भीतर कांटेक्ट ट्रेसिंग करने को का निर्देश दिया है। बताया कि सभी एडिशनल सीएमओ,डिप्टी सीएमओ को जो भी जिम्मेदारी दी गई है,उसका पालन करे। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की रोजाना फीडबैक लेने और निगरानी टीम को बाहर जिले से आने वाले सभी लोगों पर निगरानी रखने, कोविड हास्पिटल में मौतों का भी विश्लेषण करने,इलाज में देरी न करने का भी निर्देश दिया। सीएमओ को निर्देशित किया कि समय-समय पर आईएमए,नर्सिंग होम एसोसिएशन के साथ बैठक कर सभी तरह की जानकारी दी जाए और एंबुलेंस सेवा की भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय।