{"_id":"5ee3d7c08ebc3e433e4cb31b","slug":"bhu-city-news-vns529841494","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी से वेंटिलेटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी से वेंटिलेटर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू ट्रामा सेंटर से एक वेंटिलेटर चोरी की घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। आठ जून को हुई चोरी के मामले में ट्रामा सेंटर प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रामा सेंटर में गेट से लेकर अंदर तक 20 सुरक्षाकर्मी, 10 सीसीटीवी कैमरा लगे रहने के बाद चोरी की इस घटना से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
बीएचयू ट्रामा सेंटर में आईसीयू, इमरजेंसी समेत अन्य जगहों पर मरीजों के इलाज के लिए वेंटिलेटर हैं। जिससे कि दूर दराज से यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। बताया जा रहा है कि आठ जून को दिन में ही ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड से करीब 16 लाख की लागत वाला पोर्टेबल वेंटिलेटर चोरी हो गया। चोरी कैसे हुई और कौन लोग इसमें शामिल हैं इसकी जानकारी तो पुलिस करेगी, लेकिन जिस तरह से ट्रामा सेंटर में मेन गेट से लेकर जगह जगह बैरियर लगा है और सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं, ऐसे में वेंटिलेटर का चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
ट्रामा सेंटर से वेंटिलेटर चोरी होने की लिखित सूचना ट्रामा सेंटर से मिलने के बाद लंका पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए भेजा गया है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कराई जा रही हैं। -प्रो.ओपी राय, चीफ प्रॉक्टर