फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU

पुरातत्व के क्षेत्र में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और बीएचयू मिलकर करेंगे शोध

Wed, 27 May 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
BHU
वाराणसी। बीएचयू और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी मिलकर अब पुरातत्व के क्षेत्र में शोध करेंगे। इसको लेकर मंगलवार को दोनों यूनिवर्सिटी के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए। कैंब्रिज विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टर डेनियल वुंडरलीच और बीएचयू प्राचीन इतिहास संस्कृति और पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ओएन सिंह और कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

प्राचीन इतिहास विभाग में ही प्रोफेसर रवींद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के साथ पुरातत्व विषय में इसके पहले भी 2007 से कई परियोजनाएं चल रही है। प्रोफेसर सिंह ने बताया कि इसके अगले तीन वर्षों तक दोनों विभागों के पुरातत्वविद विभिन्न परियोजनाओं पर काम करेंगे, जिसमें भारत में पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन भी होगा। साथ ही साथ शोधार्थियों को भी शोध का मौका मिलेगा। बताया कि यह एमओयू विश्वविद्यालय में चल रहे इंस्टीट्यूट ऑफ इमिनेंस कार्यक्रम के उद्देश्यों की पूर्ति के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed